67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

शाह रुख खान की वापसी, सुहाना का डेब्यू, सिद्धार्थ-कियारा की शादी, इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

2023 का सफर शुरू हो चुका है। मनोरंजन इंडस्ट्री में हर नया साल कुछ खास लेकर आता है। कोई जोड़ी बनती है तो कोई जोड़ी टूटती है। किसी का करियर रोशन होता है तो किसी का घर। िस साल भी ऐसी ही कई अहम घटनाएं बॉलीवुड में होने वाली हैं, जिन पर चाहने वालों की नजरें लगी हुई हैं। ऐसी ही कुछ खास इवेंट्स के बारे में आपको यहां बताते हैं.

\

 

 

 

 

 

 

 

साल 2023 की प्रमुख घटनाओं में से एक है शाह रुख खान की पर्दे पर वापसी। किंग खान ने अपने करियर में इतना लम्बा ब्रेक पहली बार लिया। 2018 में आयी जीरो के बाद शाह रुख पठान से पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, जो 25 जनवरी को रिलीज हो रही है और इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। शाह रुख की वापसी का जहां उनके फैंस को इतंजार है, वहीं उनका विरोध भी जारी है। इस सबके बीच फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को आने वाला है, जिसके बाद पठान की असली रेस शुरू होगी। पठान शाह रुख ही नहीं, इंडस्ट्री के लिए भी एक बेहद जरूरी फिल्म है। इस फिल्म की सफलता लगातार पिट रही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का मनोबल बढ़ाने के लिए जरूरी है। इसीलिए ट्रेड की निगाहें भी टिकी हैं।

 

 

2023 में कई स्टार किड्स का डेब्यू होने वाला है। इनमें शाह रुख की बेटी सुहाना खान, श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा शामिल हैं। ये सभी जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी। सुहाना, शाह रुख के बाद अगली पीढ़ी की पहली सदस्य हैं, जो अभिनय के मैदान में ताल ठोकेंगी।आर्यन खान की दिलचस्पी फिल्म निर्माण में है। उन्होंने डेब्यू वेब सीरीज की स्क्रिप्टिंग पूरी कर ली है, जिसका एलान इस साल हो सकता है। विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की फिल्म पारी कुत्ते से शुरू हो रही है। इस फिल्म का उन्होंने निर्देशन किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

2021 में रिलीज हुई पुष्पा- द राइज ने बॉक्स ऑफिस जबरदस्त कामयाबी हासिल की थी। इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में ऐसा रंग जमाया कि अब इसके दूसरे भाग पुष्पा- द रूल का इंतजार किया जा रहा है। यह फिल्म 2023 में रिलीज होगी। फैंस अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को पुष्पा और श्रीवल्ली के किरदार में दोबारा देखने के लिए बेकरार हैं। पुष्पा 2 की रिलीज अगले साल इंडस्ट्री में होने वाली प्रमुख घटनाओं में से एक है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सलमान खान अगले साल टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान से लौट रहे हैं, मगर इनमें सबसे ज्यादा इंतजार टाइगर 3 का किया जा रहा है, जो टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। सलमान और कटरीना की फिल्म से पर्दे पर वापसी होगी। 2022 में सलमान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। तेलुगु फिल्म गॉडफादर में कैमियो और बिग बॉस 16 के जरिए वो अपने फैंस के बीच जरूर पहुंचे। सलमान की पिछली कुछ फिल्मों का प्रदर्शन खराब रहा है। ऐसे में टाइगर 3 पर सभी की नजरें टिकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x