67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

21 साल के लड़के ने 52 साल की औरत से की शादी, महिला ने कही ये बात, वायरल हो रहा वीडियो

‘शादी’ हर किसी के लिए एक खास पल होता है। यहां तक कि शादी करने से पहले लोग 10 बार सोचते हैं, शादी के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाएगी। हम सोशल मीडिया पर शादियों के कई सारे वीडियोस देखते हैं, यहां तक कि कुछ कुछ शादियों के वीडियो तो ऐसे होते हैं कि लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते तो वहीं दूसरी और कुछ शादियां ऐसी होती है, जिसका वीडियो लोगों की नजरों में छप जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है।

Ajab Gajab

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हमें हमेशा से हमारे बड़े बुजुर्ग कहते आए हैं कि शादी जैसा बड़ा फैसला लेने के लिए बहुत ही सोच समझ कर लेना चाहिए। यहां तक कि शादी एक ऐसा बंधन है जिसे पूरी उम्र निभाना पड़ता है। वहीं दूसरी और अगर किसी पर दिल आ जाता है तो फिर यह सब बातें मायने नहीं रखती, फिर चाहे सामने वाला सुंदर है कि नहीं उम्र में बड़ा है या छोटा, इन सब बातों पर भी गौर नहीं किया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल वीडियो में आप देख सकते हैं कि 21 साल के लड़के ने 52 साल की महिला से शादी की है।

21 साल के लड़के का ऐसा कहना है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। यहां तक कि लड़का कहता है कि वह उस 52 साल की लड़की से बेहद प्यार करता है, इसलिए वह दोनों एक दूसरे से शादी के बंधन में बंध रहे हैं। दूसरी और 52 साल की दुल्हन का कहना है कि मुझे इस लड़के पर पूरा भरोसा है, मैंने 3 साल तक इसे परखा है और फिर शादी का फैसला लिया है। देखा जाए तो इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं।

कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आपको शर्म नहीं आ रही मां बनने की उम्र में बीवी बनने जा रहे हो। तो वहीं दूसरी और एक यूजर ने यह भी लिख दिया कि जहां बाप अपनी बेटी की उम्र से कम लड़की से शादी कर सकता है तो महिला अपने से कम उम्र के लड़के से शादी क्यों नहीं कर सकती? यहां तक कि लोगों का कहना है कि अब कलयुग चल रहा है और यहां पर कुछ भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x