67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

ये 8 भारतीय खिलाड़ी लाचारी की वजह से नही कर पाए अपनी पढ़ाई पूरी, आज पाया इतना बड़ा मुकाम

शिक्षा का महत्व हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है, फिर भी कई लोग इसको पूरा करने में फेल हो जाते हैं।

इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें धन की कमी, पढ़ाई बीच में ही छोड़ देना या परीक्षा पास न कर पाना शामिल है।

वहीं खिलाड़ियों की बात की जाए तो वो अपने गेम पर फोकस करने के लिए पढ़ाई छोड़ देते है। तो आज हम आपको उन 8 भारतीय क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की।

1. सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर ने टॉप पर अपनी जगह बनाई है। तेंदुलकर ने 10वीं की परीक्षा में असफल होने के बाद अपनी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर सके और 16 साल की उम्र में देश के लिए खेलना शुरू कर दिया।

वो 24 सालों तक भारत को इंटरनेशनल लेवल पर करते रहे। इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड बनाये और तोड़े। इस बात का अंदाजा उनके आकंड़ों को देखकर लगाया जा सकता हैं।

2. हार्दिक पांड्या

वर्तमान युग में भारत के उभरते हुए स्टार ऑलराउंडर, हार्दिक पांड्या कक्षा 9 की परीक्षा में फेल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ते हुए क्रिकेट में अपना करियर बनाया।

3. एम एस धोनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज में अपने बी कॉम के पहले वर्ष में 2010 में भारतीय क्रिकेट कप्तान के रूप में व्यस्त कार्यक्रम के कारण धोनी या तो फेल हो गए या सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए उपस्थित नहीं हुए।

इसके बाद वह बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट और सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस के अपने पहले सेमेस्टर की परीक्षा पास करने में असफल रहे। 2013 में, उन्हें कॉलेज द्वारा ग्रेजुएशन की डिग्री देने से इनकार कर दिया गया था।

4. ऋषभ पंत

इस लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अपना नाम दर्ज करवाया है। उत्तराखंड के रहने वाले पंत ने दिल्ली आने के बाद द इंडियन पब्लिक स्कूल से पढ़ाई पूरी की।

इसके बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बीकॉम की पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री वैंकटेश्वर कॉलेज में दाखिला लिया था।

5. जसप्रीत बुमराह

भारत की तेज गेंदबाजी आक्रमण के मुख्य सदस्य जसप्रीत बुमराह ने अहमदाबाद से 12वीं तक की पढ़ाई की और उसके बाद क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए पढ़ाई को बीच में छोड़ दिया।

6. केएल राहुल

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपनी स्कूली पढ़ाई बैंगलोर के NITK इंग्लिश मीडियम स्कूल से की। इसके बाद बीकॉम की पढ़ाई श्री भगवान महावीर जैन महाविद्यालय से की है।

7. विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम की रन मशीन विराट कोहली ने अपनी स्कूलिंग विशाल भारती पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद वो सिर्फ 12वीं कर पाए क्योंकि उन्होंने क्रिकेट पर फोकस करना था।

8. रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 12वीं तक ही पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही रोहित का इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में सलेक्शन हो गया था। इस वजह से उनकी पढ़ाई पर ब्रेक लग गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x