67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

नया बिज़नेस की सफलता के बाद 85 साल की उम्र में बुजुर्ग ने खरीदी पहली कार , जानिए कितने खुश है बुजुर्ग

जब आप अपने जीवन में कोई चीज़ पहली बार खरीदते है तो वह हमेशा स्पेशल होती है। दिलचस्प बात यह है की हर वयक्ति के लिए पहली बार कोई बड़ी चीज़ खरीदने का समे अलग अलग हो सकता है। अगर आप भी यही सोचते है की आपके सपने पुरे होने में भी काफी समे लग रहा है तो एक बार आप गुजरात के नाना जी से एक बड़ी सीख ले सकते है।

 

 

 

 

 

 

 

गुजरात के 85 साल के एक बुजुर्ग ने अपने स्टार्टअप की सफलता के बाद अब पहली बार कार खरीदने का फैसला किया है। इसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पे खूब वायरल हो रहा है। इंस्ट्रागाम पर नाना जी को करीब 2 करोड़ लोग देख चुके है अबतक। जून 2021 में राधा किशन चौधरी और उनकी पत्नी ने आयुर्वेदिक हेयर केयर कंपनी अविमि हर्बल की शुरुवात की थी।

देश में बुजुर्गो की बढ़ती आबादी और उनकी देखभाल के हिसाब से चौधरी ने बिज़नेस मैन से रिटायर होने के बाद अपनी बेटी के साथ रहने का फैसला किया। किसी बीमारी की वजा से उनकी बेटी के बाल टूटने लगे तो इस चीज़ को देख कर उनके मन में हेयर केयर कंपनी शुरू करने का विचार आया।

चौधरी नानाजी के नाम से मशहूर है। उन्होंने हेयर लॉस की वजा जानने के लिए रिसर्च किया और उसके बाद हेयर आयल बनाने के लिए 50 से ज्यादा जड़ी बुटिया का एक मिश्रण त्यार किया।
चौधरी ने कहा की आयुर्वेद की मदद से वह लोगो के बालो की समस्या का समाधान निकाल रहे है और लोगो का भरोसा उनके कारोबार पर लगातार बढ़ता जा रहा है। चौधरी ने कहा की अपने प्रोडक्ट पर लोगो का भरोसा कायम करना बड़ी बात है और एक बार ये भरोसा कायम हो जाए तो इसे बनाये रखने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x