बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने चैट शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका का नाम उस सेलेब्स में शामिल होता है जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद वह अब अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें अक्सर बेटे अरहान के साथ स्पॉट किया जाता है। ऐसे में एक बार फिर मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को साथ में स्पॉट किया गया। Expand अरबाज और मलाइका की वीडियो वायरल मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह दोनों साथ में नजर आ रहे हैं। इस दौरान मलाइका ने फिर से अपना बोल्ड अंदाज दिखाया, लेकिन उन्होंने अपने एक्स हसबैंड संग जो हरकत की उससे सभी फैंस चौंक गए।
एक्स हसबैंड को मलाइका ने किया इग्नोर दरअसल, मंगलवार की देर रात मुंबई के बांद्रा में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई बल्कि मलाइका ने अरबाज को पूरी तरह से इग्नोर किया। वीडियो में मलाइका अरोड़ा बिन कुछ बोले चली जाती हैं तभी हाथ में बोतल थामे अरबाज खान उनके पीछे-पीछे जाते हैं। लेकिन, मलाइका फिर भी उन्हें इग्नोर करके आगे बढ़ जाती हैं। फैंस को सताने लगी अर्जुन की चिंता वीडियो देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि, दोनों किसी पार्टी में साथ गए थे। तभी एक्ट्रेस इस तरह ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।
अब इन दोनों को फिर से साथ देखकर फैंस हैरान नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स को तो मलाइका अरोड़ा के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की चिंता सता रही है। यूजर ने पूछा, ‘अर्जुन भैया कहां रह गए?’ वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, एक यूजर ने पूछा, ‘अर्जुन भैया कहां रह गए?’ एक अन्य यूजर ने पूछा, ‘यह देखकर अर्जुन कपूर पर क्या बीतेगी?’ एक ने लिखा, ‘इनका तो अलग ही चलता रहता है’। वहीं एक ने लिखा, ‘मुझे अर्जुन कपूर के लिए काफी बुरा लग रहा है’। कुछ यूजर्स दोनों को साथ देखकर खुशी का इजहार भी करते नजर आ रहे हैं।
अरबाज खान और मलाइका का तलाक बता दें कि, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का साल 2017 में तलाक हो गया था। बता दें कि दोनों का एक बेटा अरहान खान है। फिलहाल दोनों अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। जहां मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वहीं अरबाज खान की जिंदगी में जॉर्जिया की एंट्री हो चुकी है। फिलहाल दोनों अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं।