67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

7 करोड़ की रोल्स रोये में घूमते हैं बिग्ग बॉस 16 की शान अब्दु रोज़िक, ये है उनका कार कलेक्शन…

अब्दु सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और परफॉर्मर हैं। वह अपने खुद बनाए हुए गाने गाते हैं और वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड करते हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट सीजन में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कंटेस्टेंट में अब्दु रोज़िक का नाम शायद टॉप पर होना चाहिए। घर में एंट्री होने के बाद से, उन्हें घर के लोगों द्वारा तो पसंद किया ही जा रहा है, साथ ही देश भर में उनकी फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। अब्दू सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और परफॉर्मर हैं। वह अपने खुद बनाए हुए गाने गाते हैं और वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड करते हैं। अब्दू को स्पोर्ट्स और सुपरकारों का बहुत शौक है, यह हम नहीं कह रहे, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट कहता है। उनका अकाउंट कारों के पोस्ट से भरा हुआ है। यदि आप भी जानना चाह रहे हैं कि उनके पास कौन सी महंगी कार हैं, तो आप सही जगह हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उनके पास कारों के कलेक्शन में सबसे महंगी कार रोल्स रोये है। उन्होंने इस कार की नंबर प्लेट को विशेष रूप से कस्टमाइज भी कराया है। उनके पास रोल्स रोये घोस्ट है। यह कार 6750 cc के इंजन से लैस आती है। भारत में इस कार की कीमत करीब 7 करोड़ रुपये से शुरू होती है। कार तो महंगी है ही, इसके ऊपर से अब्दू की इस कार की नंबर प्लेट भी बेहद फैंसी है। इसमें कोई खास नंबर नहीं है, बल्कि अब्दु रोज़िक लिखा है।

 

 

 

 

जैसा कि हमने बताया, अब्दु सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और परफॉर्मर हैं। वह अपने खुद बनाए हुए गाने गाते हैं और वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड करते हैं। उन्होंने हाल ही में छोटा भाईजान नाम का एक गाना भी रिलीज किया है। गाना शनिवार, 8 अक्टूबर को रिलीज किया गया था, जिसके बाद से अभी तक इसे 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में अब्दू को सलमान खान के अलग-अलग लुक्स में देखा जा सकता है। इसमें उन्होंने सलमान का वांटेड और दबंग वाला लुक कॉपी किया है।

अब्दु की हाइट 3.2 फीट है। वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। वह अपनी रीजनल लैंग्वेज में रैप करते हैं। इनका एक वीडियो ओही दिल जोर काफी वायरल हुआ था जिसके बाद से ये काफी फेमस हो गए। इंस्टाग्राम पर ही इनके 48 लाख के लगभग चाहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x