67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

तो क्या इसलिए फ्लॉप अक्षय कुमार की फिल्म सैफई से जुड़े सलमान खान, करने जा रहे 1 धांसू काम

साल 2022 अक्षय कुमार के लिए अच्छा नहीं रहा, लेकिन कहा जा रहा है कि नया साल 2023 में जमकर धमाका करने वाले हैं। इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म सेल्फी को लेकर धांसू जानकारी सामने आई है। बता दें कि ये फिल्म नए साल में रिलीज होगी। सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार के लिए साल 2022 अच्छा नहीं रहा। उनकी फिल्म बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और राम सेतु बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। हालांकि, कहा जा रहा है कि नए साल 2023 में अक्षय जबरदस्त धमाका करेंगे। और इसकी शुरुआत उनकी फिल्म सेल्फी से होगी। इस फिल्म से जुड़ी से एक रोमांचक अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस फिल्म से सलमान खान जुड़ गए हैं। कहा जा रहा है कि सेल्फी को सलमान खान फिल्म्स द्वारा पूरे देश में डस्ट्रीब्यूट किया जाएगा। इस फिल्म के वितरण के अधिकार सलमान ने लिए है और इसके लिए अच्छी खासी रकम भी अदा की है। वितरण कंपनी को लगता है कि यह एक सेफ इन्वेस्टमेंट है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार-इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी फरवरी 2023 में रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि ये फिल्म सिनेमाघरों की बजाए ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म में नुसरत भरूचा और डायना पेंटी लीड रोल में हैं। फिल्म को लेकर हाल ही में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर नीतेश नवीन ने ट्वीट कर बताया था कि ने कीमत चुकाकर अक्षयकुमार की फिल्म सेल्फी के लिए अखिल भारतीय वितरण अधिकार हासिल कर लिया है। डिस्ट्रीब्यूटर्स इसे एक सुरक्षित निवेश मान रहे हैं क्योंकि 2023 में वन मैन इंडस्ट्री यानी अक्षय सुपरहिट्स के साथ वापस कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आपको बता दें कि अक्षय कुमार-इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजारामूडू लीड रोल में थे। ये फिल्म हिट साबित हुई थी और क्रिटिक्स से इसे अच्छे रिव्यू मिले थे। वहीं, सेल्फी में पहली बार अक्षय-इमरान एक साथ नजर आएंगे। फैन्स दोनों को साथ देखने के लिए काफी उत्साहित है। आपको बता दें कि 2023 में अक्षय कुमार की 6 फिल्में रिलीज होगी। अक्षय की कैप्सूल गिल, ओएमजी 2, बड़े मियां छोटे मियां 2, सोरारी पोटरू का हिंदी रीमेक और मराठी फिल्म नए साल में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x