67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

Mauritius में है अक्षय कुमार का शानदार बंगलो , जानिए कितने करोड़ का है……

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय फिल्म इंडस्ट्री में 3 दशक गुजार चुके हैं। अक्षय कुमार को सुपरस्टार के साथ सबसे महंगे एक्टर का भी टैग मिला हुआ है। एक्टर की लग्जरी लाइफ की बात करें तो आज उनके पास करोड़ों की गाड़िया और आलीशान बंगले हैं।बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार 9 सितंबर को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में जन्मे अक्षय कुमार आज फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहलाते हैं। अक्षय फिल्म इंडस्ट्री में 3 दशक गुजार चुके हैं। अक्षय कुमार को सुपरस्टार के साथ सबसे महंगे एक्टर का भी टैग मिला हुआ है। 2020 की ‘फोर्ब्स मैग्जीन’ के मुताबिक अक्षय कुमार दुनिया में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। एक्टर की लग्जरी लाइफ की बात करें तो आज उनके पास करोड़ों की गाड़िया और आलीशान बंगले हैं.

भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उन्होंने कई घर खरीदे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार हर साल 2591 करोड़ रुपये कमाते हैं। वह एक फिल्म के लिए 100-110 करोड़ रुपये तक भी चार्ज करते हैं। आईए एक नजर डालते हैं खिलाड़ी कुमार की इस प्रोपटी पर।साल 2001 में अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी कर अपना घर बसा लिया था और मुंबई शहर में एक आलीशान घर रखीदा था। अक्षय कुमार मुंबई के जुहू में एक खूबसूरत घर है। जहां वो अपने परिवार के साथ रहते हैं। ‘वॉग’ मैग्जीन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक घर समुद्र किनारे है जो डुप्लेक्स है, जिसमें एक लिविंग रूम, एक होम थियेटर, डाइनिंग एरिया और वाक इन क्लोजेट है। इस घर में एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का ऑफिस भी है जो घर के फर्स्ट फ्लोर पर बना है.

 

 

 

 

 

 

 

 

अक्षय कुमार का एक अपार्टमेंट है, जिसे उन्होंने इस साल के शुरुआत में खरीदा है। वहीं साल 2017 में अक्षय कुमार ने मुंबई के अंधेरी में ट्रांसकॉन ट्रायम्फ बिल्डिंग में चार बड़े फ्लैट खरीदे थे। कहा जाता है कि इस बिल्डिंग के 21वें फ्लोर पर ये फ्लैट हैं। हर अपार्टमेंट 2,200 वर्ग फुट में फैला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन फ्लैट की कीमत 4.5 करोड़ रुपये है.

 

 

 

 

 

 

 

 

अक्षय कुमार के पास गोवा में भी घर है जिसे हॉलीडे होम भी कहा जाता है। यहां अक्षय अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर आते हैं। ये घर अक्षय ने करीब एक दशक पहले खरीदा था। इस घर की कीमत 5 करोड़ रुपए बताई जाती है। ये घर गोवा के बग्गा बीच पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x