सीरियल अनुपमा स्टार गौरव खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गौरव खन्ना की पत्नी उनकी धुलाई करती नजर आ रही है।
सीरियल अनुपमा में इस समय अनुज का पारा चढ़ा हुआ है। अनुज अनुपमा को एक बेकार मां बता रहा है। इतना ही नहीं अनुज ने तो अब शाह परिवार को भी लपेटे में लेना शुरू कर दिया है। अनुज बार बार अनुपमा को उसकी गलतियां गिनवा रहा है। अनुज अब अनुपमा की जिंदगी का विलेन बनने की कोशिश कर रहा है। वह बात अलग है कि असल जिंदगी में अनुज का इतना मौका ही नहीं मिलता है। असल जिंदगी में तो अनुज को उसकी अनुपमा बोलने की नहीं देती। इतना ही नहीं कई बार तो अनुज को अपनी अनुपमा से मार तक खानी पड़ जाती है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इस बात का सबूत तो गौरव खन्ना की लेटेस्ट वीडियो है।
कुछ समय पहले ही गौरव खन्ना ने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में आकांक्षा, गौरव खन्ना को बेड पर फेंक देती हैं। आकांक्षा का जोश देखकर गौरव खन्ना काफी खुश हो जाते हैं। इसी बीच आकांक्षा बेड पर चढ़ जाती है। इससे पहले गौरव खन्ना कुछ समझ पाते इतने में ही आकांक्षा ने अपनी कोहनी से उन पर हमला कर दिया।
View this post on Instagram
वीडियो में आकांक्षा गौरव खन्ना के पेट में कोहनी मारती नजर आ रही हैं। गौरव खन्ना के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। लोग कह रहे हैं कि असल जिंदगी में गौरव खन्ना की पत्नी उनकी इज्जत नहीं करती। इतना ही नहीं कुछ लोग तो गौरव खन्ना को जोरू का गुलाम तक बता रहे हैं। कुछ देर में ही गौरव खन्ना के इस वीडियो ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है।
वैसे ये पहली बार नहीं है गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी के साथ कोई फनी वीडियो शेयर नहीं की। नए साल के मौके पर गौरव खन्ना अपनी पत्नी से बेइज्जती करवाते नजर आए थे। नए साल के मौके पर आकांक्षा ने दावा किया था कि उन्होंने गौरव खन्ना के साथ शादी करके गलती कर दी। उनको कोई रुपए पैसे वाला इंसान पटाना चाहिए। प्यार में आकांक्षा अंधी हो गई थीं। ऐसे में उन्होंने गौरव खन्ना के साथ शादी कर ली।