बॉलीवुड में हर तरह के व्यक्तित्व के लोग मौजूद है। यहाँ एक का व्यक्तित्व एक दूसरे से काफी जुदा है। हर एक्टर की अपनी एक अलग पसंद और अपनी एक अलग आदत है। एक्ट्रेस अपने जीवनशैली में कई ऐसे आदतों के आधीन हो जाते हैं जिसे वह चाहकर भी छोड़ नहीं पाते है। बॉलीवुड सितारों के ऐसी कई अजीबोगरीब आदतें हैं, जिन्हें सुनकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे। आज हम ऐसी ही कुछ सितारों के बारे में जाएंगे।
सुष्मिता सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में शुमार सुष्मिता सेन की आदत सुनकर लोग भी हैरान रह जाएंगे। जी हाँ, सुष्मिता सेन को सांप बहुत पसंद है और वह उन्होंने बेहद प्यार भी करती है। इस के अलावा नहाने के लिए वह अपने बाथरूम से ज्यादा खुली छत पर ताज़ी हवा के बीच नहाना पसंद करती है।

सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के यूँ तो हर देश में लाखों फैन्स हैं। लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है, की उन्हें अलग अलग तरह के साबुन इकट्ठा करने को आदत है।उनके पास दुनिया के विभिन्न जगहों से इकट्ठा किए गए साबुनों का कलेक्शन उपलब्ध हैं।
प्रियंका चोपडा
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपडा को डिजाइनर शूज के कलेक्शन का काफी शौक है। वह इस आदत को चाहकर भी छोड़ नहीं पा रही है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि, उनके पास 80 डिजाइनर जूतों का कलेक्शन मौजूद है।
रानी मुखर्जी
बॉलीवुड मैं सिलेक्टेड प्रोजेक्ट करने वाली रानी मुखर्जी को चेन स्मोकिंग की लत रही है। हालांकि वह इसे छोड़ने का पूरा प्रयास कर रहे हैं, पर आज तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिल पाई है।
करीना कपूर
करीना कपूर को जो आदत है, वह कई लोगो में दिखाई पड़ती है। उन्हें नाखून चबाने की बेहद गंदी आदत रही है। उन्होंने बताया कि जब भी वह कुछ सोच रही होती है या टेंशन में होती है तब वह अपने नाखून चबाना शुरू कर देती है।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह खान भी इस लिस्ट में शामिल होने में अपने आपको रोक नहीं पाये। बताया जाता है कि उन्हें अपने जूतों को बहुत कम उतारने की आदत हैं इसलिए साथ उन्हें गेमिंग गैजेट्स का भी काफी शौक है। अपने बिज़ी शेड्यूल से समय चुराकर वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ गेम खेल लेते हुए वक्त बिताना पसंद करते हैं