67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

ये है बॉलीवुड इंडस्ट्री! किसी ने कीं दो शादियां, तो बिना शादी किए ही पिता बन गए थे अरबाज खान!!

बॉलीवुड में अफेयर होना कोई बड़ी बात नहीं है। आए दिन कोई न कोई स्टार के अफेयर या ब्रेकअप की खबरें सुनने को मिलती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें तलाक के तुरंत बाद गर्लफ्रेंड मिल गई। कुछ ने लिव-इन में रहना भी शुरू कर दिया और बिना शादी के पिता बन गए। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में…

अर्जुन की पहली शादी मॉडल मैहर जेसिया से हुई थी। इसके बाद वह दो बेटियों के पिता बने। ये शादी 21 साल तक चली लेकिन इसके बाद अर्जुन और मैहर के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। तलाक के बाद अर्जुन दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला के साथ रिश्ते में आ गए। अर्जुन प्रेमिका गैब्रिएला के साथ लिव-इन में चले गए और एक बेटे को विवाह से बाहर कर दिया।

सैफ की पहले अमृता सिंह से शादी हुई थी। दोनों दो बच्चों के माता-पिता बने, लेकिन इनकी शादी 13 साल बाद टूट गई। तलाक के बाद सैफ ने करीना कपूर को डेट करना शुरू किया। दोनों शादी करने से पहले कई सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और फिर 2012 में शादी के बंधन में बंध गए। अब दोनों दो बेटों के माता-पिता हैं।

अरबाज की शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। इसके बाद दोनों एक बेटे के माता-पिता भी बने, लेकिन शादी के 19 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इसके बाद अरबाज ने मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट करना शुरू किया। दोनों कई सालों तक लिव-इन में भी रहे हैं। बीते दिनों इनके ब्रेकअप की भी खबरें आई थीं।

आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी और बाद में दो बच्चों के पेरेंट्स बने। शादी के 16 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद आमिर ने किरण राव को डेट करना शुरू किया और कई सालों तक लिव-इन में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि शादी के 16 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। दोनों अपने बेटे आजाद के सह-अभिभावक भी हैं।

निर्देशक, अभिनेता और गायक फरहान अख्तर की पहले अधुना से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों की दो बेटियां हुईं। इसके बाद फरहान और अधुना ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। तलाक के बाद फरहान शिबानी दांडेकर के साथ रहने लगे और उन्होंने 2022 में शादी कर ली।

प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapur) भी तीन शादियां कर चुके हैं। सिद्धार्थ की पहली पत्नी इनकी बचपन की दोस्त थी। इसके बाद इन्होंने दूसरी शादी टेलीविजन प्रोड्यूसर से की, लेकिन 2008 में इनका अलगाव हो गया। तीसरी बार सिद्धार्थ ने 2011 में एक्ट्रेस विद्या बालन से शादी की थी।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने भी तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 1987 में एक्ट्रेस रिचा शर्मा से हुई। 1996 में रिचा की मौत के बाद संजय ने 1998 में रिया पिल्लई से शादी की थी। 7 साल के बाद इनका भी तलाक हो गया था और इसके बाद 2008 में संजय ने मान्यता दत्त से शादी की। मान्यता और संजय के दो बच्चे भी हैं।

एक्टर करन सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने पहली शादी 2008 में एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की। ये शादी सिर्फ 10 महीने टिकी। इसके बाद 2012 में इन्होंने टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की। इस कपल के बीच आए डिफ्रेंसेस ने दोनों को 2014 में अलग कर दिया। इसके बाद अब 30 अप्रैल 2016 को करन की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु (Bipasa Basu) से हुई।

एक्टर कमल हासन (Kamal Haasan) ने पहली शादी क्लासिकल डांसर वाणी गणपति से 1978 में की। दस साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कमल हासन ने 1988 में एक्ट्रेस सारिका से दूसरी शादी की। इनसे इनको दो बच्चियां मिलीं। सारिका (Sarika) से अलग होने के बाद वह एक्ट्रेस गौतमी के साथ रहने लगे। वैसे अभी ये पूरी तरह से कन्फर्म नहीं है कि दोनों ने शादी की या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x