बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे हैं, जिनके गुस्से और घमंडी रवैये ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि ये बात अलग है कि इस लिस्ट में कई ऐसे स्टार्स के नाम शामिल हैं, जिनके बारे में जानने के लिए उनके फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं। इस लिस्ट में ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर गोविंदा, करीना कपूर खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन तक कई सितारों के नाम शामिल हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन – ऐश्वर्या राय बच्चन को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री माना जाता है। उन्होंने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐश्वर्या की खूबसूरती के साथ-साथ उनकी अदाओं के भी चर्चे खूब सुर्खियां बटोरते हैं। यही वजह है कि उन्हें इंडस्ट्री की सबसे घमंडी एक्ट्रेस कहा जाता है। aishwarya rai
गोविंदा – इस लिस्ट में एक नाम आपको भी हैरान कर देगा। यह नाम महान अभिनेता और डांसर गोविंदा का है। साल 2008 में गोविंदा ने संतोष राय नाम के शख्स को थप्पड़ मारा था। इसके बाद शख्स द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद कोर्ट ने गोविंदा को माफी मांगने का आदेश दिया। Govinda
करीना कपूर खान – ‘बॉलीवुड बेबो’ के नाम से मशहूर करीना कपूर खान फिल्म सेट पर अपने नखरे दिखाने के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हैं। करीना कपूर खान न केवल अपने प्रशंसकों के साथ बल्कि अपने सह-कलाकारों के साथ भी दुर्व्यवहार करने के लिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना के साथ अपने बुरे अनुभव सोशल मीडिया के जरिए शेयर किए हैं। kareena kapoor
प्रियंका चोपड़ा – बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं प्रियंका चोपड़ा भी इस लिस्ट से बाहर नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फ्लाइट में एक पैसेंजर से बहस शुरू कर दी थी और उसके बाद एक्ट्रेस ने भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। priyanka chopra.
सलमान खान – बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे खराब बर्ताव वाले बी टाउन अभिनेताओं में सलमान खान की चर्चा होती है। सलमान खान को कई बार मीडिया के कैमरों के सामने गुस्सा करते और अपने फैन्स से बदसलूकी करते हुए पकड़ा गया है। सलमान खान को भी बॉलीवुड का घमंडी अभिनेता माना जाता है। salman khan
जया बच्चन – भारत के सबसे बड़े महानायक और बिग बी के नाम से मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन इस सदी के सबसे अच्छे अभिनेता है। वो जितने विनम्र है उनकी पत्नी जया बच्चन उतनी ही धमंडी है। पपराजी के साथ लड़ते हुए और उनको गाली देते हुए आपने काफी बार जया बच्चन को देखा होगा। jaya bachan