67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

पंजाब के मशहूर सिंगर दलेर महेंदी को हुई 2 साल की सजा , मानव तस्करी का है मामला , पटियाला कोर्ट ने भेजा जेल .

पंजाब के मशहूर गायक दलेर मेहंदी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मानव तस्करी केस में दलेर मेहंदी को कोर्ट ने नहीं छोड़ा और सुना दी 2 साल की सजा। पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी को दोषी मानते हुए उनको 2 साल की सजा को बरक़रार रखा है। दलेर मेहंदी को गिरफ्तार भी करलिया गया है।
दलेर मेहंदी को 2018 में मानव तस्करी के केस में दो साल कैद की सजा सुनाई गई थी। जिसे उन्होंने चुनौती दी थी। अब गुरुवार को सुनवाई के दौरान पंजाब कोर्ट ने दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा को बरक़रार रखने का फैसला किया था।

मानव तस्करी मामले में दोषी पाए गए दलेर मेहंदी

फैसला सुनाने के बाद अदालत में ही दलेर मेहंदी को गिरफ्तार करलिया गया था। उसके बाद उन्हें हॉस्पिटल मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया था और फिर वहा से जेल भेज दिया था। यह 2003 में कबूतरबाज़ी का मामला है। इस मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किये गए थे।

जब दलेर महेंदी गिरफ्तार हुए थे यह तबकी तस्वीर है

 

2003 में दलेर मेहंदी के खिलाफ कबूतरबाज़ी का केस दर्ज हुआ था। उन पर लोगो ने गैर कानूनी रूप से लोगो को विदेश भजने का आरोप लगाया गया था। रिपोर्टर्स के मुताबिक ये कहा गया है की लोगो को विदेश भजने के लिए दलेर मेहंदी ने उसने बहुत मोटी रकम वसूल की थी और लोगो को बेवक़ूफ़ भी बनाया गया था जिस से काफी लोगो पर बहुत गलत असर पड़ा था। 1998 और 1999 के दौरान दलेर मेहंदी ने कम से कम 10 लोगो को गैर कानूनी रूप से विदेश में छोड़ दिया था। सैन फ़्रनसिस्को और न्यू जर्सी जैसी बड़ी कन्ट्रीज में भजा था। इसके बाद दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह के खिलाफ लोगो ने केस किये थे। केस दर्ज होने के बाद दोनों भाइयो के खिलाफ करीब 34 शिकायतें दर्ज की गई थी।
दोनों भाई , लोगो को विदेश भजने के लिए 1 करोड़ चार्ज करते थे। लेकिन लोगो की शिकायतों के मुताबिक डील कभी पूरी ही नहीं हुई और लोगो का पैसा कभी रिफंड भी नहीं किया गया। 2006 में दिल्ली के कनॉट प्लेस में उनके ऑफिस में छापा मारा गया था। वहीं से सारा पैसा भी बरामद किया था। 2018 में पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी को 2003 में मानव तस्करी मामले में दोषी पाया और 2 साल की सजा सुनाई थी ,लेकिन सजा सुनाने के महज 30 मिनट बाद ही दलेर मेहंदी को कोर्ट ने जमानत देदी थी। पर इस बार शायद उनकी किस्मत उनके साथ नहीं थी। और 2 साल की जेल उन्हें होगई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x