67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

वरुण धवन और नताशा दलाल के घर आया नन्हा मेहमान, दादा बन गए एक्टर के पिता डेविड धवन…

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्टर के फिल्ममेकर भाई रोहित धवन और भाभी जाह्नवी धवन ने आज अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। जाह्नवी ने मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही धवन फैमिली ने खुशियां ही खुशिया फैल गई हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

बता दें, इससे पहले रोहित और जाह्नवी एक बेटी के पिता है। चार साल पहले यानि 2018 में कपल ने बेटी को जन्म दिया था। अब बेटे के पेरेंट्स बनकर कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं। रोहित और जाह्नवी ने साल 2012 में धूमधाम से गोवा में शादी रचाई थी। रोहित धवन के बारे में बताएं तो उन्होंने साल 2011 में फिल्म देसी बॉयज से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और चित्रांगदा सिंह अहम रोल में थे। फिर उन्होंने साल 2016 में ढिशूम का निर्देशन किया। इसमें उन्होंने जॉन अब्राहम, वरुण धवन, जैकलिन फर्नांडिस को लीड रोल में रखा।

इस साल मार्च के महीने में वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने अपनी भाभी जानवी के लिए बेबी शावर रखा था। इस दौरान अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी शामिल हुई थीं। अंशुला कपूर ने इस बेबी शावर की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर भी साझा की थीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

अगर रोहित के वर्क फ्रंट की बात की जाए तोवह फिलहाल अपने आगामी प्रोजेक्ट शहजादा में बिजी हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की यह फिल्म अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘Ala Vaikunthapurramulaa’ की ऑफिशल रिमेक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x