67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

दयाबेन की पूरी टीम के साथ तस्वीर हुई वायरल, क्या पुरानी दयाबेन शो में कर रही हैं वापसी?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को आज हर कोई जानता है। आज पुरे देश में कोई भी ऐसा नहीं होगा जो इस शो को नहीं पहचानता। इस शो ने पिछले 14 सालो से दर्शको के दिलो पर राज किया है। फेन्स शो के साथ सभी किरदार को भी खूब पसंद करते है। शो के सबसे चहिते किरदार में से एक है दयाबेन का किरदार। असित मोदी के इस शो में दयाबेन का किरदार काफी लोकप्रिय है। दयाबेन का किरदार दिशा वाकाणी ने निभाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gokuldham Parivar 💛 (@tmkocxglorious)

लेकिन साल 2017 से दयाबेन का किरदार शो में नहीं देखा गया। दिशा ने साल 2015 में मयूर पंडिया से शादी की और साल 2017 में दिशा ने एक बच्ची को जन्म दिया। उस वक्त दिशा ने शो से ब्रेक लिया और अब तक वापसी नहीं की है। कई बार दिशा की वापसी की खबर जोरों पर रही तो कई बार किसी और एक्ट्रेस को उनकी जगह पर शो में आने की खबरें। इन सबके बावजूद अभी तक शो में दयाबेन की जगह पर कोई नहीं आया।

अभी तक फेन्स शो में दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे है। खबरों के मुताबित इसी साल दिशा ने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसकी वजह से अब उनकी वापसी संभव नहीं लग रही। हाल ही में दयाबेन की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को देखकर फैंस की उम्मीदें एक बार फिर से उनकी वापसी को लेकर बढ़ गई हैं। यहां देखें तस्वीर…

दयाबेन यानी दिशा वकानी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो अपने पहले वाले लुक में दिख रही हैं। वहीं उनके साथ तारक मेहता की पूरी महिला टोली नजर आ रही हैं। इस दौरान सभी गरबा लुक में दिख रही हैं। तस्वीर में दिशा के साथ मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी, मिसेज हाथी, मिसेज भीडे सभी एक साथ दिख रही हैं। तस्वीर में सभी बेहद खुश और एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

disha vakani dayaben
तारक मेहता में कुछ समय पहले दयाबेन की वापसी को लेकर बज बना हुआ है। तारक मेहता के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दयाबेन की कई वीडियो भी पोस्ट की गई, जिसे देखकर लोगों को यही लगा कि दयाबेन वापिस आ रही है, लेकिन बाद में असित मोदी ने ये क्लियर किया कि शो में दयाबेन तो जरुर आएंगी लेकिन दिशा वकानी दयाबेन बनकर वापस नहीं लौट रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x