67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

7 महीने में हो गईं दो बेटियां, अब एक्ट्रेस ने बताया कैसे दोनों को पालने में नहीं मिल पा रहा आराम.

देबिना बनर्जी ने 2011 में ‘रामायण’ में राम का रोल करने वाले गुरमीत चौधरी से शादी की। 2021 में वे उनके साथ दोबारा शादी के बंधन में बंधी। अप्रैल 2022 में उनकी बड़ी बेटी लियाना और नवम्बर 2022 में उनकी दूसरी बेटी निनूड़ी का जन्म हुआ। टीवी पर ‘रामायण’ में सीता और ‘चिड़ियाघर’ में मयूरी जैसे किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस देबिना बनर्जी अब दो बेटियों की मां हैं। खास बात यह है कि दोनों बेटियों में महज 7 महीने का अंतर है। अब अपने एक वीडियो में देबिना ने यह बताया है कि दोनों बेटियों को को पालने में उन्हें कितना संघर्ष करना पड़ रहा है। दरअसल, देबिना का यूट्यूब चैनल है, जहां वे अपनी पर्सनल लाइफ से अपने फैन्स को रूबरू कराती रहती हैं। अपना ताजा वीडियो भी उन्होंने यूट्यूब पर ही साझा किया है।

 

 

 

 

 

 

 

देबिना ने बताया है कि लियाना और नीनूड़ी को फीडिंग कराने, उनके मालिश और स्नान कराने के बाद वे मॉर्निंग वॉक पर जाती हैं। अभी वे ज्यादा दूर नहीं जातीं, लेकिन डेढ़ किलोमीटर की वॉक धीरे-धीरे कर लेती हैं। वॉक के दौरान पति गुरमीत चौधरी उनके साथ होते हैं। वॉक से आने के बाद वे नहाती हैं। देबिना ने यह भी बताया कि नहाने का समय मिलाकर वे तकरीबन 15 मिनट अपने लिए देती हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

देबिना ने अपने वीडियो में खुलासा किया है कि उन्हें आराम करने का समय नहीं मिलता है। क्योंकि जब नीनूड़ी रोती है तो उसकी आवाज सुनकर उनकी बड़ी बेटी लियाना भी उठ जाती है। वे नीनूड़ी को सुलाती हैं और फिर लियाना के साथ खेलने में लग जाती हैं। इस तरह कभी बड़ी बेटो तो कभी छोटी बेटी के साथ ही उनका पूरा दिन निकल जाता है। देबिना के मुताबिक, अगर दोनों बेटियों को एक ही कमरे में सुला दें तो उनकी खैर नहीं रहती। क्योंकि एक उठती है तो दूसरी अपने आप ही उठ जाती है। हालांकि, एक मां होने के नाते वे इस बारे में शिकायत नहीं कर सकतीं।

 

 

 

 

 

 

 

देबिना ने बताया कि उनका वजन कम हो रहा है, लेकिन यह सिर्फ उनकी उस डेढ़ किलोमीटर की वॉक से ही हो रहा है। क्योंकि वे ना तो अभी हैवी वर्कआउट कर सकती हैं और ना ही डाइटिंग पर रह सकती हैं। उनके मुताबिक़, 6 महीने बाद जब उनके टांके ठीक हो जाएंगे, तब वे वर्कआउट पर प्रॉपर समय देंगी और खुद को एकदम फिट कर लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x