67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

नशे में अजगर को गर्दन में लपेटा, सांप ने दिखाई ताकत तो जान पर बन आई

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा पंचायत के कीतासोती खुर्द गांव की है। जहां शराब के नशे में 55 वर्षीय बिरजालाल राम भुइयां नाम का अन्नराज डैम से निकली नहर के छिलछिले पानी में मछली मारने गया था। लेकिन जब उसकी नजर एक अजगर पर पड़ी तो उसने सांप को पकड़कर अपनी गर्दन में लपेट लिया। लेकिन भैया, जब अजगर ने उनकी गर्दन को जकड़ने लगा, तब बिरजालाल जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर शख्स का बेटा मौके पर पहुंचा और अपने दोस्तों की मदद से करीब 15-20 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को हटाकर पिता की जान बचाई। हालांकि, शख्स को गिरने के कारण थोड़ी बहुत चोट भी आई हैं।

क्या है इस वायरल क्लिप में?

इस 45 सेकंड के वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक नौजवान, शख्स की गर्दन से अजगर को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है। वह अजगर को पकड़कर खींचता है। लेकिन यह विशालकाय सांप शख्स की गर्दन को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं बल्कि वो और मजबूती के साथ उसकी गर्दन को जकड़ता जाता है। तभी एक और बंदा आकर मदद करने लगता है लेकिन दोनों की तमाम कोशिशों के बाद भी अजगर शख्स की गर्दन से लिपटा रहता है। वहीं आस-पास मौजूद लोगों की चिल्लम-चिल्ली सुनी जा सकती है। कुछ लोग अजगर को निकालने के लिए युवक को तरह-तरह की सलाह दे रहे हैं। दावा किया गया कि कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद शख्स को अजगर की पकड़ से आजाद किया जा सका।

खूब देखा जा रहा है यह वीडियो

जानकारी मिलने पर बेटा ने अपने दोस्तों की मदद से पिता की जान बचाई। अब यह शॉकिंग क्लिप सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स से शेयर किया जा रहा है।

यह वीडियो आपको विचलित कर सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x