बॉलीवुड ऐक्ट्रेस काजोल ने साल 1999 में अजय देवगन के साथ शादी की थी। शादी के बाद काजोल कुछ ही गिने चुने प्रोजक्ट पर ही काम करती हैं, हालांकि वह हमेशा सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। हाल ही में उन्हें एक पार्टी से निकलते हुए स्पॉट किया गया, और अब ऐक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनके प्रेग्नेंट होने की कयास लगा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या है इस वायरल खबर के पीछे का सच।
काजोल और अजय देवगन के दो बच्चे हैं। बेटी न्यासा और बेटा युग और काजोल अपने दोनों बच्चों के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग भी रखती है। इस बीच काजोल को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली है।
वहीं, कई यूजर्स ने इस मामले में काजोल को स्पोर्ट भी किया है। उन्होंने ट्रोलर्स की खिंचाई करते हुए जियो और जीने दो का मंत्र याद दिलाया है। एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, “क्यों हर कोई उसे शर्मिंदा कर रहा है? प्लीज जियो और जीने दो।” वहीं, अन्य एक यूजर ने काजोल के पहनावे की पसंद का समर्थन कर उनके स्वाभाविक व्यक्तित्व के लिए उनकी तारीफ की थी।
अगर आपको भी यह खबर सुने तो चौंकने की कोई भी ही जरूरत नहीं है। क्योंकि यह खबर बिल्कुल ही झूठी है। काजोल की प्रेग्नेंसी को लेकर सामने आ रही खबरें सिर्फ बे सिर पैर वाली ही बात हैं।