67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

कपिल शर्मा ने धूमधाम से मनाया बेटी अनायरा का जन्मदिन, देखें सेलिब्रेशन की 8 क्यूट फोटोज…

कॉमेडियन कपिल शर्मा की बेटी अनायरा 3 साल की हो गई है। 12 दिसंबर को कपिल और उनकी पत्नी गिनी चतरथ ने अपने खास दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ अनायरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। शर्मा फैमिली के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कपिल शर्मा, गिन्नी और अनायरा के अलावा कॉमेडियन के बेटे त्रिहान को भी देखा जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

अनायरा के बर्थडे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें उन्हें पिंक कलर की फ्रॉक में देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने पिंक कलर का हेयर बैंड भी लगाया हुआ है। अनायरा की तरह उनकी मां गिन्नी ने भी पिंक कलर की फ्रॉक पहनी है। दोनों मां-बेटी के बीच जबर्दस्त बॉन्डिंग देखी जा सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

कुछ तस्वीरों में अनायरा को गिन्नी की गोद में बैठे देखा जा सकता है तो कुछ व झूला झूलने जैसी एक्टिविटी कर रही हैं। एक तस्वीर में कॉमेडियन कपिल शर्मा बेटी अनायरा के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में अनायरा काफी क्यूट लग रही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

उनकी बेटी हुई, जिसका नाम उन्होंने अनायरा रखा।बेटी के जन्म के 14 महीने बाद एक फ़रवरी 2021 को कपिल की पत्नी गिन्नी ने बेटे को जन्म दिया और कपिल ने उसका नाम त्रिहान रखा। वर्क फ्रंट की बात करें तो कपिल फिलहाल टीवी पर पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को होस्ट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x