67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

मालदीव में अर्जुन-मलाइका ने किया धमाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ मालदीव में छुट्टियां बिताकर लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने काफी मस्ती की। जिसकी फोटोज और वीडियोज वो सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा दिखाई दे रहीं हैं.

वीडियो के बारे में बात करें तो इसमे समुद्र के किनारे एक हार्ट शेप का स्ट्रक्चर बनाया गया है. जिसके बीच में कुर्सी और टेबल लगी है। ऐसा लग रहा है मानो रोमांटिक डिनर का प्लान है।टेबल के चारो तरफ जगमगाती हुई लाइट्स है। जो जुगनुओं की तरह दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि अर्जुन वहां मलाइका को बीच किनारे एक रोमांटिक डिनर डेट पर ले गए थे। इस सरप्राइज को देखते ही मलाइका फ्लैट हो जातीं हैं।

Malaika Arora And Arjun Kapoor's Love Story: A Look At Their Mushy Romance In Pictures

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अर्जुन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया । इस दौरान अर्जुन ने लिखा कि मलाइका खूबसूरत हैं और उन के पास आने पर उन्हें अच्छी वाइब मिलती है । इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी प्ले हो रहा है।

अर्जुन के इस पोस्ट को फैन्स के साथ साथ सेलेब्स ने भी काफी पसंद किया है। सिकंदर खेर, श्वेता तिवारी औऱ परिणीति चोपड़ा ने इस पोस्ट पर काफी सारे कमेंट्स भी किए हैं। सिकंदर खेर ने खैरियत पूछते हुए लिखा है कि उम्मीद करता हूं कि आप दोनों के पैरों में करंट नही लगा होगा। वहीं दूसरी तरफ श्वेता तिवारी ने भी फायर वाला इमोजी बनाकर दोनों को छेड़ा है। वहीं मलाइका ने रेड हॉर्ट का इमोटिकॉन बनाकर अपने प्यार के इस तोहफे को कबूल किया है।

Tough taskmaster' Malaika Arora doesn't spare Arjun Kapoor on Maldives vacation, makes him work out after feast | Entertainment News,The Indian Express

 

 

 

 

 

 

 

अर्जुन ने इसके पहले मालदीव का एक और वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो स्वीमिंग पूल में फिल्माया गया है। इस वीडियो में अर्जुन के साथ मलाइका भी दिखाई दे रहीं हैं। दोनों स्विमिंग पूल में वर्कआउट करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में वर्कआउट करते करते मलाइका, अर्जुन को हरा देती हैं।

आपको बता दें कि मलाइका अपने फिटनस को लेकर काफी संजीदा हैं। शायद यही वजह है कि आज भी वो दिलकश और जवान दिखाई देती हैं। वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर ने भी अपना वजन घटाने के लिए काफी पसीना बहाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x