‘मीका दी वोटी’ में सिंगर मीका सिंह का स्वयंवर सभी के लिए रोमांचक बना हुआ है। महीनों से चल रहे रियलिटी शो का सोमवार को ग्रैंड फिनाले है यानी की आखिरकार मण्डे की रात को मीका को अपनी जीवनसाथी मिल जाएगी। इसके लिए मीका, उनका परिवार और उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सभी बस यही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि मीका जिसे भी चुनेंगे वो उनकी वोटी बनेगी। इस तरह से, शो की शुरुआत सिंगर शान की एंकरिंग से हुई और उन्होंने सभी से इंट्रोड्यूज करवाया।
कपल्स ने लगाया डांस का तड़का
पहले तो चैनल स्टार भारत के सभी सीरियल्स के कपल्स और उनकी फैमिलीज आईं और सबने अपनी पसंद बताई कि वो किसे चाहते हैं कि वो मीका की वोटी बने। शार्दूल ने सभी को मिलवाया। इसके बाद ये सभी स्वयंवर का हिस्सा बने।
सब पर भारी पड़े मीका सिंह
इन सबके बाद एंट्री हुई मीका सिंह की जो मैन थे पुरे शो में , जो काले कपड़ों में काफी जच रहे थे। मीका ने आते ही बताया कि वो बिल्कुल भी नर्वस नहीं हैं बल्कि वो बहुत एक्साइटेड हैं कि उन्हें आज उनकी वोटी मिल जाएगी। इसके बाद सभी सीरियल्स के लीड कपल्स ने डांस परफॉर्मेंस दी।
क्लिक करे लिंक पे मीका की शादी देखने के लिए
https://www.instagram.com/tv/Cgbv6Rtgctg/?utm_source=ig_web_copy_link
दुल्हनों की एंट्री
मीका दी वोटी में सबसे पहले एंट्री हुई पंजाबी कुड़ी मीत की, जो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। इसके बाद आईं बंगाल की मिष्टी दोई प्रांतिका दास की। वो काफी क्यूट लग रही थीं। सबकी निगाहें बस उन पर ही टिकी रहीं। अंत में आईं आकांक्षा पूरी। उन्हें देखते ही जैसे मीका की निगाहें उन पर थम गई हों।
आकांक्षा बनीं वोटी
अंत में आई फैसले की घड़ी, जब मीका को अपनी वोटी को चुनना था। मीका ने फाइनली अपनी दोस्ती को प्यार में बदल दिया यानी कि उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त अकांक्षा पूरी संग ब्याह रचाने का फैसला किया।