67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

SPORTSएमएस धोनी कार, बाइक नहीं बल्कि खेतों में ट्रैक्टर चलाते नजर आए, फैंस का मिला खूब रिएक्शन, देखिए तस्वीरें।

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव नहीं रहते हैं। उनकी ताजा तस्वीरें और वीडियो उनकी वाइफ साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम हैंडल से देखने को मिलती रहती है, लेकिन हाल ही में धोनी ने 25 महीने के बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। शेयर किए गए वीडियो में धोनी बाइक या कार नहीं बल्कि ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी की यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह कार या बाइक नहीं बल्कि खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए दिख रहे हैं। अमूमन सोशल मीडिया से दूर रहने वाले माही ने 8 फरवरी 2023 को खेत जोतने वाली एक वीडियो साझा किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि कुछ नया सीखने में अच्छा महसूस हुआ, लेकिन काम पूरा करने में बहुत वक्त लग गया। वीडियो पर फैंस का खूब रिएक्शन आ रहा है।

मालूम हो कि धोनी ने आखिरी मर्तबा जनवरी 2021 में जो वीडियो अपलोड किया था वह भी उनके फॉर्म का ही था। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि अगर मैं खेत में जा रहा तो मार्केट के लिए एक स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी।

बता दें कि धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं, लेकिन वह अब आईपीएल में खेलते हुए दिखते हैं। खबर है कि धोनी इस वर्ष अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेलेंगे। 41 वर्ष के हो चुके धोनी इस दफा चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते नजर आएंगे। उन्होंने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।

यह सारी जानकारीं इंटरनेट से ली गई है giddo news खुद से इसकी पुष्टि नहीं करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x