67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

बेटी न्यासा की वजह से फिर झुकी अजय देवगन की गर्दन, 19 वे जन्मदिन पर दोस्तों के साथ कर दी सारी हदें पार

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने भले अभी तक इंडस्ट्री में कदम न रखा हो। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। आए दिन उनकी कोई-न-कोई तस्वीर या वीडियो उनके फैन पेज से वायरल होती रहती हैं। अब जब बीते दिनों न्यासा का बर्थडे था। ऐसे में उनकी कोई तस्वीर सामने न आए। ऐसा हो नहीं सकता। हाल ही में न्यासा की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें न्यासा का बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। लोगों को उनका ये लुक काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

बता दें कि न्यासा की ये तस्वीर उनके एक फैन पेज से शेयर की गई है। जिसमें न्यासा को ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग पैंट में देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने बालों को खुला रखा है। वहीं, न्यूड मेकअप और स्टेटमेंट ईयरिंग्स के साथ न्यासा अपने लुक को पूरा करती दिखाई दी। लेटेस्ट तस्वीर में न्यासा के साथ उनकी दोस्त भी दिख रही हैं। दोनों ने हाथ में ड्रिंक लिया हुआ है। उनकी तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये किसी क्लब की फोटो है। जहां न्यासा का बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है। बता दें कि न्यासा का ये 19वां जन्मदिन था।

न्यासा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही लाइक्स और कमेंट्स की बारिश कर रहे हैं। जहां एक तरफ कुछ लोगों ने हार्ट और फायर वाले इमोजी शेयर किए हैं। वहीं, कई लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स कर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘बिल्कुल अपनी मां पर गई हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘न्यासा बॉलीवुड में एंट्री से पहले इतनी चर्चा में रहती हैं, एंट्री के बाद क्या होगा’। एक अन्य यूजर ने न्यासा को फिल्मों में देखने के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की।

आपको बताते चलें कि न्यासा खुद सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। हालांकि, बॉलीवुड के कई सेलेब्स के साथ उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकती हैं। जिस पर अक्सर उनके पेरेंट्स भी बात करते नज़र आते हैं। हालांकि, वो किस फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x