67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी बेटी मल्टी मैरी की पहली झलक , कहा यह मेरी बेटी है

  1. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ मदरहुड लाइफ को भी बखूबी एंजॉय कर रही हैं। भले ही उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा पब्लिक नहीं किया है, लेकिन वह अक्सर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, प्रियंका ने अपनी लाडली की एक फोटो शेयर करते हुए उसे ‘देसी गर्ल’ बताया है। आइए आपको भी दिखाते हैं.

पहले तो ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर पति निक जोनस ने जनवरी 2022 में खुलासा किया था कि, वह सरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। ‘मदर्स डे’ के मौके पर पहली बार प्रियंका ने अपनी बेटी मालती और पति निक के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि, 100 दिन NICU में रहने के बाद उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस घर आई हैं।

आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, 11 अगस्त 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटी मालती की एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में बेटी का पूरा चेहरा नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, आधा फेस दिखाई दे रहा है। तस्वीर में जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह थी बेटी की टी-शर्ट, जिस पर, ‘देसी गर्ल’ लिखा है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने भी हैशटैग ‘देसी गर्ल’ लिखा है।

22 जुलाई 2022 को प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने 40वें जन्मदिन की पार्टी से कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं थीं, इनमें जिस तस्वीर ने हमारा दिल जीत लिया था, वह थी जिसमें प्रियंका अपनी बच्ची को पकड़े हुए दिखाई दे रही थीं। प्रियंका और निक की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस जुलाई में 6 महीने की हो गई थीं और उनके माता-पिता ने उनके विशेष दिन को सबसे प्यारे व नन्हे केक के साथ मनाया था। तस्वीर में उनकी बेटी ने एक गुलाबी स्कर्ट पहनी हुई थी, जिस पर ‘6 महीने’ लिखा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x