67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

46 अनाथ आश्रम से लेकर 19 गौशालाएं, 26 फ्री स्कूल और 16 वृध्दाश्रम चलाते थे दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार ,एक्टर के अंतिम दर्शन में जुटे थे लाखो फैन्स

कोई भी इंसान नाम से नहीं बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी कई ऐसे कलाकार मौजूद हैं जो कि अपने जबरदस्त अभिनय के साथ-साथ अपने दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं और अपने अच्छे कर्मों के बदौलत इन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है| कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार जो कि आज हमारे बीच इस दुनिया में नहीं है इनका भी नाम इसी लिस्ट में शामिल है| हार्ट अटैक की वजह से 29 अक्टूबर 2021 को अचानक पुनीत राजकुमार की सांसो की डोर टूट गई और वह हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह परलोक सिधार गए|

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार आज भले ही हमारे बीच इस दुनिया में नहीं है लेकिन पुनीत राजकुमार अपने फैंस के दिलों में सदैव जिंदा रहेंगे और वही उनका अचानक से इस दुनिया को अलविदा कह जाना उनके लाखों करोड़ों प्रशंसकों के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं था| 46 साल की उम्र में ही दिग्गज अभिनेता पुनीत राजकुमार दुनिया से रुखसत हो गए और अपने पीछे छोड़ गए तो बस यादें |

पुनीत राजकुमार इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से एक थे जो कि अपनी बेहतरीन अदायगी के साथ-साथ अपने दरियादिली आने कामों के लिए भी जाने जाते थे और ऐसे भी जब पुनीत राजकुमार इस दुनिया को अलविदा कह गए तब उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए और उनका अंतिम दर्शन पाने के लिए लाखों करोड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी | इतना ही नहीं पुनीत राजकुमार की परलोक सिधार जाने की खबर सुनने के बाद अभिनेता के 10 फैंस इतना ज्यादा सदमे में आ गए थे कि उनकी भी जान चली गई थी|

बीते 17 मार्च 2023 को दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की बर्थ एनिवर्सरी थी और यदि वह आज जिंदा होते तो 17 मार्च 2023 को अपना 49 वां जन्मदिन मनाते| वहीं अभिनेता के बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके तमाम फैंस बेहद भावुक हो गए और सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता को याद करते हुए देखे गए| आज के अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको अभिनेता पुनीत राजकुमार की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं|

17 मार्च साल 1975 को पुनीत राजकुमार का जन्म निर्माता पर्वतम्मा राजकुमार के यहां हुआ था और पुनीत राजकुमार के कुल 5 भाई-बहन थे जिसमें से पुनीत राजकुमार सबसे छोटे थे और सबके बहुत लाड़ले भी थे| पुनीत को बचपन से ही अभिनय का बेहद शौक रहा है और इस वजह से उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी| राजकुमार जब बहुत छोटे थे तभी से वह फिल्मों में दिलचस्पी रखने लगे थे और इस वजह से उन्होंने बीच में ही अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी परंतु बाद में होम ट्यूटर की मदद से अभिनेता ने अपनी शिक्षा पूरी की|

पुनीत राजकुमार एजुकेशन की बात करें तो इन्होंने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया था| पुनीत राजकुमार अपनी बेहतरीन अदायगी के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई थी और केवल 10 साल की उम्र में पुनीत राजकुमार को नेशनल अवार्ड से भी नवाजा गया था| पुनीत राजकुमार फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट भी किया करते थे और वही अपनी शानदार एक्टिंग स्किल के साथ-साथ पुनीत राजकुमार अपनी दरियादिली और नेक कामों के लिए भी बेहद मशहूर थे|

आपको बता दें पुनीत राजकुमार के परलोक सिधार जाने की खबर उनके प्रशंसकों को मिली तो दिवंगत अभिनेता के अंतिम दर्शन के लिए लाखों करोड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे और उनके चाहने वालों को इस बात का बहुत बड़ा झटका लगा था कि उनके पसंदीदा स्टार अब इस दुनिया में नहीं है| पुनीत राजकुमार हमेशा ही जरूरतमंदों की मदद के लिए खड़े रहते थे और इंसानियत उनमें कूट-कूट कर भरी थी| साल 2019 में कर्नाटक में जो बाढ़ आई थी अब इस मुश्किल घड़ी में पुनीत राजकुमार लोगों की मदद के लिए आगे आए थे और उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 50 लाख रुपए दान किए थे|

अलावा पुनीत राजकुमार ने अपने जीवन में बहुत ऐसे काम किए हैं जिसके लिए आज भी लोगों के मन में उनके लिए इज्जत और सम्मान है | पुनीत राजकुमार 16 वृद्ध आश्रम, 26 अनाथ आश्रम, 463 स्कूल, और 19 गौशाला चलाया करते थे और इसके साथ ही पुनीत राजकुमार गरीब बच्चों की स्कूल में हर महीने लाखों रुपए भी डोनेट किया करते थे ताकि बच्चों को अच्छी से अच्छी एजुकेशन मिली| पुनीत राजकुमार के हर एक फैसले भी उनकी मां ने हमेशा उनका साथ दिया और वह अपनी मां के साथ मिलकर मैसूर में स्थित शक्ति धाम नाम का आश्रम भी चलाया करते थे| गरीब और अनाथ बच्चों के लिए पुनीत राजकुमार किसी मसीहा से कम नहीं थे और वह हर महीने इन बच्चों की शिक्षा पर लाखों रुपए दान किया करते थे|

ऐसे में पुनीत राजकुमार के गुजर जाने के बाद अनाथ आश्रम के बच्चों ने बेहद खास अंदाज में अभिनेता को श्रद्धांजलि दी थी| गौरतलब है कि 29 अक्टूबर 2021 को पुनीत राजकुमार ने अपनी अंतिम सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए| पुनीत राजकुमार के निधन ने हर किसी को तोड़ कर रख दिया और उनका अंतिम दर्शन करने के लिए 3000000 से भी ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई थी|

पुनीत राजकुमार ने जीते जी अपनी आंखें डोनेट करने का भी फैसला किया था और इस वजह से निधन से कुछ समय पहले ही पुनीत राजकुमार ने अपनी आंखें दान कर दी थी| पुनीत राजकुमार आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन अपने अच्छे कर्मों और दरियादिली के बदौलत वह हमेशा लोगों के दिलों में और यादों में जिंदा रहेंगे|

यह सारी जानकारी इंटरनेट से ली गई है giddo न्यूज़ इसकी खुद से पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x