67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

चर्चित टीवी शो आप की अदालत के होस्ट रजत शर्मा की पत्नी हैं बेहद खूबसूरत

इंडिया टीवी के अध्यक्ष और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा का नाम आज देश के बड़े पत्रकारों में गिना जाता है। इंडिया टीवी पर आने वाला उनका शो ‘आप की अदालत’ टीवी न्यूज़ का सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। रजत शर्मा का जीवन बड़ी ही गरीबी में गुजरा है। लेकिन अपनी मेहनत के दम पर रजत शर्मा ने आज पत्रकारिता जगत में बड़ा मुकाम हासिल किया है। तो चलिए आज जानते है रजत शर्मा के जीवनी और उनके जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्सों के बारे में।

 रजत शर्मा का जन्म 18 फ़रवरी 1957 को दिल्ली के सब्ज़ी मंडी क्षेत्र में हुआ था। रजत शर्मा का जन्म बेहद गरीब परिवार में हुआ था। वह 100 वर्गफीट के घर में अपने 6 भाई, एक बहन और माता-पिता के साथ रहते थे।

Rajat Sharma Biography Age Wife Children Family Caste Wiki More

 रजत शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा सनातन धर्म मिडिल स्कूल से पूरी की है। रजत शर्मा के घर में बिजली का प्रबंध नहीं था, इसलिए रजत शर्मा सब्ज़ी मंडी रेलवे स्टेशन के लैंप पोस्ट की रौशनी में पढ़ाई करते थे। रजत शर्मा ने करोल बाग़ स्थित रामजस स्कूल से भी पढ़ाई की है। इसके अलावा रजत शर्मा ने श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। देश के वितमंत्री रहे अरुण जेटली कॉलेज में रजत शर्मा के सीनियर हुआ करते थे। अरुण जेटली और रजत शर्मा के बीच अच्छी दोस्ती थी और अरुण जेटली कई बार रजत शर्मा की आर्थिक सहायता भी करते थे।

रजत शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में पत्रिका ऑनलुकर में ट्रेनी रिपोर्टर के रूप में की। लेकिन अपनी काबिलियत के दम पर रजत शर्मा महज दो साल में ही ऑनलुकर के ‘चीफ़ ऑफ़ ब्यूरो’ बन गए और तीसरे साल संपादक बन गए। इसके बाद रजत शर्मा ने साल 1987 में ‘सन्डे ऑब्जर्वर’ के संपादक और साल 1989 में ‘द डेली’ के संपादक के रूप में काम किया।

Rajat Sharma Biography Age Wife Children Family Caste Wiki More 1

रजत शर्मा के लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ का पहला एपिसोड 14 मार्च 1993 को प्रसारित हुआ था। जल्द ही ‘आप की अदालत’ घर-घर में देखा जाने वाला शो बन गया। रजत शर्मा के शो में देश के बड़े नेता, फिल्म स्टार, खिलाड़ी, कारोबारी सहित अन्य लोग पहुंच चुके हैं। ‘आप की अदालत’ की 21वीं सालगिरह पर आयोजित कार्यक्रम में देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित खेल, फिल्म, कारोबार, राजनीति, समाज सेवा से जुड़े लोग मौजूद थे।

रजत शर्मा ने अपने पत्रकार साथियों के साथ मिलकर साल 2004 में इंडिया टीवी की शुरुआत की थी। रजत शर्मा और उनके साथियों के प्रयासों की बदौलत इंडिया टीवी (India tv) जल्द ही देश का प्रमुख न्यूज़ चैनल बन गया।

Abhishek Dagar met in Director by Mr Madhur…

रजत शर्मा की पत्नी का नाम रितु धवन है। रजत शर्मा ने साल 1997 में टीवी निर्माता रितु धवन से शादी की थी। रितु धवन स्वतंत्र समाचार सेवा की सह-स्थापक होने के साथ-साथ चैनल की सीईओ और प्रबंध निदेशक हैं। साल 2012 में रितु धवन को इम्पैक्ट की सबसे प्रभावशाली महिला के रूप में प्रस्तुत किया गया था।

पत्रकारिता के क्षेत्र में रजत शर्मा के योगदान को देखते हुए 23 अगस्त 2014 को उन्हें ‘तरुण क्रांति सम्मान’ से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें भारत सरकार द्वारा ‘साहित्य और शिक्षा’ के क्षेत्र में ‘पद्म भूषण सम्मान’ से भी नवाजा गया है।

यह सारी जानकारीं इंटरनेट से ली गई है giddo news खुद से इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x