67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

सलमान खान ने 16 साल की उम्र में पहली बार फेस किया था कैमरा एक ऐड के लिए.

सलमान खान का पहला विज्ञापन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आयशा श्रॉफ ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बीते तीन दशक से ज्यादा समय से एक्टिंग की दुनिया में बने हुए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और उनकी ब्रैंड वैल्यू भी बहुत ज्यादा है। सलमान खान फिल्मों में एक्टिंग के लिए तो मशहूर हैं, वहीं तमाम प्रोडक्ट उन्हें अपने विज्ञापन में लेने के लिए बेताब रहते हैं। इस समय एक काफी पुराना एड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान नजर आ रहे हैं। ये वीडियो उस समय का जब सलमान खान महज 18 साल के थे। सलमान खान के साथ इस वीडियो में जैकी श्रॉफ की पत्नी और टाइगर श्रॉफ की मां आयशा के अलावा कई लोग नजर आ रहे हैं.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आयशा श्रॉफ ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो शेयर किया है। ये एड वीडियो एक कोल्ड ड्रिंक ब्रैंड का है और साल 1983 में आडंमान आइलैंड के पास समुद्र में शूट किया गया था। आयशा श्रॉफ ने इस वीडियो के साथ लिखा है, ‘जब जिंदगी बेहद साधारण और मजेदार थी। खुशी हुई ये जानकर कि ये वापस आ रहा है। गेस करो कौन कौन है?’ इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और सेलिब्रिटी भी रिएक्शन दे रहे हैं.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सलमान खान का पहला एड था और तब तक उन्होंने फिल्मों में डेब्यू नहीं किया था। बताया जाता है कि उन्होंने पहली बार कैमरा फेस किया था। इस वीडियो में दुबले-पतले सलमान खान को एक बार में पहचानना मुश्किल होगा। इस एड के बाद सलमान खान ने फिल्मों डेब्यू किया था। उन्हें सबसे पहले फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में सपोर्टिंग रोल करने का मौका मिला और फिर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में उन्होंने लीड रोल किया था.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह फिल्म ‘टाइगर 3’ में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ दिखाई देंगी। ये फिल्म साल 2023 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान खान पिछली बार साल 2021 में ‘अंतिमः द फाइनल ट्रुथ’ में नजर आए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x