सोशल मीडिया पर अक्सर शहनाज गिल चर्चा में रहती हैं मगर इस बार वह अपने स्वभाव की वजह से ट्रोल हो रही हैं। शहनाज गिल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस उन्हें घमंडी बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर शहनाज गिल अक्सर चर्चा में रहती हैं। मगर इस बार वह बुरा फंस गई हैं। सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें उनके स्वभाव को देख फैंस खासा दुखी हो गए और उन्हें ट्रोल करने लगे। शहनाज गिल कौर बिग बॉस से काफी चर्चा में आई थीं। बिग बॉस के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दोस्ती और नोकझोंक इतनी पसंद की गई थी कि फैंस इन्हें प्यार सिडनाज कहकर पुकारते हैं। सभी ने देखा था कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद वह किस तरह टूट गई थीं। लंबे समय तक वह इस दुखद घड़ी से निकल नहीं पाई थीं। मगर शहनाज ने खुद को संभाला और उन्होंने वापसी की।
अब शहनाज गिल नए वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। इसमें उनका स्वभाव फैंस को रास नहीं आया और उन्होंने शहनाज को घमंडी बताया। हुआ यूं कि शहनाज सेट से वैनिटी वेन में लौट रही थीं। इस बीच पैपराजी ने तस्वीरों के लिए कहा कि रुकिए। मगर शहनाज ने कहा कि अरे बाद में मिलती हूं। अभी मैं काम कर रही हूं।
