67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

Sonu Sood: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कांड पर भड़के सोनू सूद , ट्वीट कर कहा ‘ये समय हमारी बहनों…

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आज एक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। माेहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मे छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की चर्चाओं से हड़कंप मचा। दरअसल, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के नहाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए। जिसे हॉस्टल की ही एक लड़की पर शूट कर लड़कों को भेजने के आरोप हैं। इस घटना के बाद कॉलेज की 4 लड़कियों ने आत्महत्या की कोशिश की। जिसमें से 2 लड़कियों की हालत गंभीर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 60 छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाने की खबर सामने आई है।

इस घटना के बाद फिल्म स्टार सोनू सूद ने एक ट्वीट कर कहा कि ये वक्त अपनी बहनों का साथ देने का है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा, ‘चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटा है। ये वक्त हमारी बहनों का साथ देने का है और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देने का है। ये वक्त हमारी परीक्षा का है। पीड़ित पक्ष की परीक्षा का नहीं। जिम्मेदारी से काम लें।’ सोनू सूद का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

इधर, इस घटना के सामने आने के बाद से ही पुलिस और प्रशासन एक्टिव है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा- 354 सी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक युवक ने शिमला से छात्रा के नहाते हुए एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसके बाद ये वायरल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x