नए साल के स्वागत के लिए सभी लोग बेताब हैं। आज पूरी दुनिया साल 2021 को अलविदा कहेगी और 2022 का स्वागत करेगी। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ इसे मनाने के लिए विदेशों की सैर कर रहे. नए साल के स्वागत के लिए सभी लोग बेताब हैं। आज पूरी दुनिया साल 2021 को अलविदा कहेगी और 2022 का स्वागत करेगी। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ इसे मनाने के लिए विदेशों की सैर कर रहे हैं तो कुछ छुट्टियों पर हैं। हालांकि बॉवीवुड अभिनेता सोनू सूद के साथ ऐसा नहीं है। सोनू सूद अपने नए साल की शुरूआत के लिए और साल 2021 को अलविदा कहने के लिए साईं बाबा का आशिर्वाद लेने के लिए शिरडी के पहुंचे हुए हैं। शिरडी से सोनू की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है।
https://www.instagram.com/p/B6u4u-mgQRS/
दरअसल, इस बात की जानकारी खुद सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनू सूद ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। वह साईं बाबा के मंदिर में हाथ जोड़े दिख रहे हैं। वीडियो में सोनू साईं भगवान को चादर चढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा कि साल के अंतिम दिन पर शिरडी के साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करके धन्य हो गया हूं। नया साल सभी के लिए शुभ हो मैनें सभी के लिए यही प्रार्थना की है..एक नये साल के साथ..आप सभी को नमस्कार..ओम साईं राम।