दोस्तों आज हम आपको करीना कपूर के बच्चो के बारें में बताएँगे। जैसा कि आप सब जानते है कि करीना कपूर अपने बेटे तैमूर, जहांगीर और अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ मालदीव्स गयी थी। करीना कपूर अपनी मालदीव्स की छुट्टियां बहुत ज्यादा एन्जॉय कर रही है और अपने बच्चो के साथ एक-एक करके समय बिता रही है। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक पिक्चर शेयर करि है जहाँ पर वो मालदीव्स के एक बीच पर बैठी हुई है और साथ में उनका बेटा जहांगीर है।
बेटे जहांगीर के हाथ में शॉवल है और वो उसके साथ खेल रहा है, जबकि करीना उसके साथ बैठी हुई है और करीना के एक ख्याल रखने वाली माँ जैसे व्यवहार ने सबके दिल जीत लिए है। सब करीना की इस फोटो को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे है कि वो इस फोटो में अपने बेटे के साथ है। करीना ने इस्पे कैप्शन दिया है कि “वेयर आयी बिलोंग” और साथ ही एक दिल बनाया है। पर इस पिक में जो चीज़ सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही है वो है करीना कपूर का बॉडी सूट।
करीना कपूर ने वर्ससे का स्विमसूट पहना हुआ है। ये काले कलर का वनपीस स्विमसूट है और इसकी कीमत जानकर आप ज़रूर चौक जायेंगे। करीना कपूर के इस स्विमसूट की कीमत 35000 है। इसके ऊपर इसका जो लोगो है वो चैनबेल्ट की तरह लगा हुआ है और ये बहुत ही प्यारा है और करीना वाकई इसमें बहुत ज्यादा प्यारी लग रही है। कुछ दिन पहले करीना कपूर ने अपने बेटे जय का पहला जन्मदिन बहुत ही बड़े तरीके से मनाया था जिसमे बहुत से सेलेब्स भी आये थे.
जबकि उनके परिवार वाले और दोस्त उनके साथ थे। करीना कपूर ने अपने इस जन्मदिन के कुछ पल अपने फैंस के साथ शेयर किये थे। इन पिक में गुब्बारों के ऊपर जय का नाम लिखा हुआ था साथ में जय का नाम का बहुत ही खूबसूरत सा केक था। इस पार्टी की थीम बता रही थी कि ये या तो कोई बेबी शार्क थीम है या फिर कोई ओसियन या फिर पानीवाली थीम है। अब करीना कपूर ने ऐसे ही पानी के पास एक तस्वीर शेयर करी जिसमे वो अपने छोटे बेटे जय के साथ है।
करीना कपूर अपना ये समय बहुत ज्यादा एन्जॉय कर रही है जिसमे उनके साथ उनके बेटे तैमूर भी है। करीना जब अपने बेटे को घर की सीमाओं के अंदर घुमा रही थी तब तैमूर मस्ती के मूड में दिख रहे थे। इसी मस्ती के दौरान कुछ कैमरामैन करीना और तैमूर की तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहे थे। इतने में करीना पपराजी को बोलती है कि वो बस करे अब पिक लेना।
करीना के स्टाफ का एक मेंबर भी थोड़ा कड़ी भाषा में बोलता है “ऐ बस कर अब पिक लेना, ऐ बंद कर चलो अब साला,” ये बात सुनकर करीना का बड़ा बेटा तैमूर भी वोही चीज़ दोहराते हुए कहता है ऐ बंद कर साला, जिसे सुनकर करीना कपूर तैमूर को लेकर अंदर चली जाती है।