67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

एक लड़की ने रतन टाटा को कहा छोटू , रतन टाटा जी का जवाब सुन लाखों लोगों का जीता दिल

देश की सबसे प्रदेश प्रतिष्ठित और सम्मानित उद्योगपतियों में रतन टाटा का नाम भी आता है। इन्होंने कड़ी मेहनत के बल पर उद्योग जगत में अपनी पहचान बनाई है। ये अपनी परोपकारी कार्यों के लिए भी जाने जाते है। इन्होंने देश के विकास के लिए काफी दान भी दिया है। देश के लाखों लोगों को रोजगार देने वाले लोगो में इस उद्योगपति का नाम भी दर्ज है। भारत के इतने सम्मानित व्यक्ति का कोई मजाक उड़ा सकता है। ऐसा हम कभी सोच भी नहीं सकते ,लेकिन हाल में ही एक महिला ने ऐसी शरारत की, जिससे लोगों को काफी शर्मिंदगी महसूस हुई।

रतन टाटा ने हाल में एक पोस्ट शेयर की थी। उनकी इस खास पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाकिया कमेंट कर दिया। गौरतलब है कि रतन टाटा के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तकरीबन एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हाल में पूरे हुए हैं।इसी के एवज में इन्होंने अपनी एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की थी। तभी रिया जैन नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने इनकी फोटो पर यूं कमेंट किया,’ बधाई हो छोटू ‘ और उसके बाद उसने दिल का इमोजी भी पोस्ट पर क्रिएट किया।

असल में ये लड़की के द्वारा की गई एक शरारत थी लेकिन अन्य इंस्टाग्राम यूजर हो ये बात जरा भी पसंद नहीं आई। उन्होंने इस तरह के असंवेदनशील कमेंट करने वाली लड़की पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।वहीं देश के उद्योगपति रतन टाटा ने लड़की के कमेंट पर कोई प्रतिक्रिया दर्ज नहीं की। इन्होंने एक जेंटलमैन के जैसे स्थिति को जैसे तैसे संभाला। लोगों की घृणा महिला के प्रति देख उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की ।

उद्योगपति का लिखना था कि ,’ हम सब के अंदर एक छोटा सा शरारती बच्चा होता है।कृपया इस युवा महिला के साथ सम्मान पूर्वक बर्ताव करें।इसी के साथ उन्होंने एक मुस्कान वाली इमोजी भी शेयर की। रतन टाटा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 लाख फॉलोअर्स हो जाने पर धन्यवाद देते हुए कुछ यूं लिखा ‘ मेरे अनुभव से ये अद्भुत ऑनलाइन परिवार है इससे जुड़ने से पहले मैंने सोचा न था। यहां तक पहुंचने के लिए मैं सभी को इसके लिए धन्यवाद देता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x