67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

Alia Bhatt माँ और सास ने रखा अलिअ का बेबी शावर , धूमधाम से मनाएंगे गोद भराई की रसम

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे चहेते जोड़ों में से एक हैं। इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। नॉर्थ बेल्ट से लेकर साउथ बेल्ट तक के लोग इस मूवी को पसंद कर रहे हैं। फिल्म रिलीज़ से पहले आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थी। आलिया ने शादी के 2 महीने बाद जून महीने में फेन्स को खुशखबरी दी थी।

अब एक बार फिर से आलिया अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में है। इसी कड़ी में अब आलिया भट्ट के प्रेग्नेंसी से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि एक्ट्रेस की मां और सास उनके लिए कुछ खास प्लान कर रही है। दरअसल आलिया की मॉम और सासू मॉम जल्द ही एक्ट्रेस के लिए ग्रैंड बेबी शॉवर का आयोजन करने वाली है। ये पार्टी पूरी तरह से में ‘ऑल गर्ल्स’ पार्टी होगी। जिसमें कई परिवार वाले के अलावा आलिया के दोस्त शामिल होंगे।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया इन दिनों प्रेग्नेंसी के तीसरे यानी की फाइनल सेमेस्टर में हैं। सितंबर के आखिरी में आलिया का बेबी शॉवर हो सकता है। इस फंक्शन में शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आकांक्षा रंजन, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी और आलिया भट्ट की गर्ल गैंग यानी की बचपन के दोस्तों का आना कंफर्म है। बेबी शॉवर मुंबई के बांद्रा में होगा।

alia bhatt mom

 

 

 

 

 

 

 

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी उनके शादी के दो महीने बाद आई। बता दें कि 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर ने अपने बांद्रा स्थित घर में शादी की थी। शादी की तसवीरें पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा था, आज अपने परिवार और दोस्तों से घिरे हुए, घर पर…हमारी पसंदीदा जगह पर – जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं – हमने शादी कर ली। हमारे जीवन में इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी प्यार और प्रकाश के लिए धन्यवाद। इसने इस पल को और भी खास बना दिया है।

alia bhatt girl gang

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हाल ही में रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र के बाद अब आलिया भट्ट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं जिसमे उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी भी फिल्म में अहम किरदार में हैं। वहीं फिल्म को धर्मेंद्र डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म में भी नजर आएंगी जिसका नाम है हार्ट ऑफ स्टोन। इस फिल्म के जरिए आलिया, हॉलीवुड फिल्म में डेब्यू करेंगी।

वहीं रणबीर की बात करें तो वह फिल्म एनिमल में नजर आएंगे जिसमे उनके साथ रश्मिका मंदाना, परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर लीड रोल में हैं। इसके अलावा वह डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में भी नजर आएंगे जिसमे उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x