67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

पहली बार हवाई जहाज में बैठी महिला किसान, फिर जो हुआ वह देख भावुक हो गया पूरा इंटरनेट

गरीबी एक बहुत मुश्किल चीज़ है और अगर ये बुढ़ापे पे अये तोह और भी ज्यादा कठिनाई आजाती है ,और सपने वहीँ के वहीँ रह जाते है .जीवन में लोगों के कई सपने होते हैं। लेकिन बहुत से लोगों के ये सपने बस सपने ही रह जाते हैं। एक उम्र को पार करने के बाद वह ये सपने देखना भी बंद कर देते हैं। हालांकि सभी ऐसे नहीं होते हैं। कुछ उम्र को सिर्फ एक नम्बर मानते हैं और अपने सपने पूरे करने की कोशिश करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही गरीब महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसने हवाई जहाज में बैठने का अपना सपना पूरा किया।

पहली बार हवाई जहाज में बैठी किसान महिला

 

 

गरीबी एक बहुत मुश्किल चीज़ है और अगर ये बुढ़ापे पे अये तोह और भी ज्यादा कठिनाई आजाती है ,और सपने वहीँ के वहीँ रह जाते है

 

मिलकुरी गंगावा (Milkuri Gangavva) तेलंगाना की रहने वाली हैं। उनकी उम्र 62 साल है। वह एक किसान हैं। पहले उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं हुआ करती थी। तब वह आसमान में उड़ते हवाई जहाज को देख यही सोचती थी कि काश मैं भी एक दिन इसमें बैठ उड़ पाऊं। फिर उन्होंने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए मेहनत करना शुरू की। उन्होंने यूट्यूब पर ‘माय विलेज शो’ नाम का चैनल बनाया। इसमें वह अपने गांव का रहन सहन और रीति रिवाज दिखाने लगी।

धीरे धीरे मिलकुरी गंगावा लोकप्रिय होती चली गई। उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधार गई। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपना हवाई जहाज में बैठने का सपना पूरा किया। उन्होंने अपने जीवन के पहले फ्लाइट अनुभव को सबके साथ इंस्टाग्राम साझा भी किया। उन्होंने अपने फ्लाइट एक्सपीरियंस का एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने ग्रामीण अवतार में ही प्लेन में सफर करने पहुंचे जाती है। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी और आश्चर्य का भाव साफ देखा जा सकता है।

महिला का अनुभव देख भावुक हुए लोग

मिलकुरी गंगावा के साथ एक आदमी भी है जिनसे वह तमिल में बातें कर रही हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनके चेहरे की खुशी साफ दिखाई देती है। उसके बाद जब वह प्लेन के अंदर जाती हैं तो उनका उत्साह और भी बढ़ जाता है। उनका यह फ्लाइट अनुभव सोशल मीडिया पर लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। कमेंट सेक्शन में महिला की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। किसी ने कहा कि “मुझे महिला की भाषा भरे समझ नहीं आई लेकिन भावनाएं अच्छे से समझ में आ गई।”

फिर एक शख्स कहता है “सपने छोटे हो या बड़े जब पूरे होते हैं तो दिल को बड़ी खुशी होती है।” एक और बंदा कहता है कि “मैं भी अपनी मां को हवाई जहाज की यात्रा करवाना चाहता हूं।” उम्मीद है कि उनका यह सपना में जल्द पूरा कर पाऊं। बस इसी तरह और भी लोग इस वीडियो पर भावुक होकर अपने दिल की बात कहने लगे।

यहां देखें वीडियो

यह सारी जानकारी इंटरनेट से ली गई है giddo न्यूज़ इसकी खुद से पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x