67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

कपिल शर्मा अब नई गर्लफ्रेंड के साथ इश्क लड़ाते नजर आएंगे – जाने कौन हैं ये खूबसूरत महिला

टीवी का लोकप्रिय शो द कपिल शर्मा शो का चौथा सीजन बेहद जल्दी टीवी पर आने वाला वाला है।वही कॉमेडी के इस शो में कई नए चेहरे भी दिखाई देगे।उन्ही में से एक अदाकारा है सृष्टि रोड़े।

कनाडा और अमेरिका का टूर करने के बाद अब छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो द कपिल शर्मा एक बार फिर से धमाकेदार एंट्री करने वाला है। शो का ये चौथा सीजन है। इस शो में कई नए चेहरे की एंट्री होगी।लेकिन इस शो से एक और अदाकारा की किस्मत चमकने वाली है। कपिल अपने शो में इस खूबसूरत अभिनेत्री के साथ इश्क लड़ाते नजर आते है।

द कपिल शर्मा शो में, सुमानो के जाने के बाद कपिल शर्मा अब जानी – मानी अभिनेत्री सृष्टि रोड़े से चक्कर चलाते और नोकझोंक करते नजर आएंगे। सृष्टि छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा है। इन्होंने छोटे पर्दे के एक से बढ़कर एक सीरियल में अभिनय किया है। इनके लोकप्रिय शो में छोटी बहू ,इश्कबाज, पुनर्विवाह और बैरी पिया जैसे शो शामिल है। यही नहीं सृष्टि 2018 में टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के सीजन 12 में एंट्री कर चुकी गई। इस शो से अभिनेत्री को काफी पॉप्युलैरिटी मिली थी।

हाल के दिनों में द कपिल शर्मा शो का प्रोमो रिलीज किया गया है। प्रोमो में सृष्टि रोड़े के किरदार को दर्शको को परिचित कराया गया है। यह शो कप्पू के लव इंटरेस्ट के रूप में कॉमिक एंट्री करेंगी।जिनके साथ कॉमेडी के सरताज कपिल शर्मा फ्लर्ट करते नजर आएंगे।कपिल के शो में सृष्टि रोड़े के अलावा अन्य नए चेहरों में गौरव दुबे ,श्रीकांत मस्ती और सिद्धार्थ सागर का नाम भी दर्ज हुआ है।

 

कपिल शर्मा के पुराने कपिल शर्मा के पुराने किरदारों का जिक्र किया जाए तो इसमें चंदू चायवाला। इस बार चाय बेचते हुए नजर नहीं आएगा क्योंकि प्रोमो में वो साउथ इंडियन लुक में दिखाई दे रहा है।वही कपिल के शो में इन किरदारों की छुट्टी हो गई है। जिसमें भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक का नाम दर्ज है ।इससे पहले इस शो से सुनील ग्रोवर ,अली असगर और उपासना सिंह को रिप्लेस किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x