बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में निक और मालती के साथ गर्मियों की छुट्टियां बिताकर लौटी हैं। प्रियंका और निक अपने परिवार के साथ यूके के लिवरपूल में वेकेशन के लिए पहुंचे थे जहां से अब दोनों की नई तस्वीरें सामने आई हैं।

आपको बता दे की इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। रविवार को प्रियंका की दोस्त तमन्ना के पति सुदीप दत्त ने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें मालती अपनी क्यूनेस से फैंस का दिल जीत रही हैं।

इस तस्वीर में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती को गोद में उठाए नजर आ रही हैं। फोटो में जहां प्रियंका व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं तो वहीं मालती येलो कलर के फ्राक में बहुत क्यूट लग रही हैं।

बता दे की प्रियंका चोपड़ा बच्चों के लिए किताब पढ़ती नजर आई । फोटो में देखा जा सकता है कि प्रियंका की गोद में एक तरफ मालती और दूसरी तरफ उनकी दोस्त तमन्ना का बेटा बैठा है।

इस तस्वीर में प्रियंका की लाडली मालती मैरी ट्रॉली बैग पर एंजॉय करती नजर आ रही हैं। मालती की यह क्यूट फोटो लोगों को काफी पसंद आ रही है।

बता दे की इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आ रहे हैं।इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा बच्चों के साथ खेलती नजर आ रही हैं। फोटो में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में मालती मैरी चोपड़ा क्यूट एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं। फोटो में मालती येलो कलर के आउटफिट में बहुत क्यूट लग रही हैं।

इस तस्वीर में प्रियंका अपनी मां मधु और दोस्त संग नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
