ऑटो की सवारी करती नजर आईं श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ सादगी के लिए मशहूर हैं। फेमस एक्टर शक्ति कपूर की बेटी होने के बावजूद भी श्रद्धा दिखावा करने से हमेशा बचती हैं। यही कारण है कि श्रद्धा कपूर लग्जरी गाड़ियों की जगह ऑटो से ट्रेवल करना पसंद करती हैं। अब श्रद्धा कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें एक्ट्रेस ऑटो की सवारी करती नजर आ रही हैं। इन फोटोज में श्रद्धा आम लड़कियों की तरह ऑटो से ट्रेवल कर रही हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
जुहू में स्पॉट हुईं श्रद्धा कपूर
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में मुंबई के जुहू में अपने जिम के बाहर स्पॉट हुईं, जहां उन्हें पैपराजी के कैमरों ने कैद कर लिया। श्रद्धा की यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।श्रद्धा कपूर ने पैपराजी को यह भी बताया कि उन्हें ऑटो रिक्शा का सफर सबसे बेस्ट लगता है। यही कारण है कि एक्ट्रेस गाड़ी की जगह ऑटो से ट्रेवल करना पसंद करती हैं।
श्रद्धा कपूर का आउटफिट
इन तस्वीरों में श्रद्धा कपूर पिंक कलर की टी-शर्ट और ब्लू प्रिंटिड टाइट्स पहनें नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने हाथ में बड़ा-सा काला बैग ले रखा है।
ऑटो में चढ़ती दिखीं श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)
श्रद्धा कपूर इस तस्वीर में ऑटो में चढ़ती नजर आ रही हैं। श्रद्ध कपूर ने अपने मुंह पर मास्क भी लगा रखा है ताकि लोग उन्हें पहचान ना सकें।
यह सारी जानकारी इंटरनेट से ली गई है giddo न्यूज़ इसकी खुद से पुष्टि नहीं करता है।