भोजपुरी सिनेमा भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह रखता है। भोजपुरी एक्ट्रेसेस भी काफी पॉपुलर हैं, फिर चाहे वो अक्षरा सिंह हों या रानी चटर्जी। लेकिन क्या आपको पता है कि तमाम ऐसी भोजुपरी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अब तक शादी नहीं की है। और फैंस यही जानना चाहते हैं कि ये एक्ट्रेसेस कब अपना घर बसाएंगी। इस लिस्ट में अक्षरा और रानी के अलावा आम्रपाली का भी नाम है। आइए आपको इन एक्ट्रेसेस से मिलवाते हैं।
मधु शर्मा
मधु शर्मा ने भोजपुरी में हर स्टार के साथ काम किया है। एक्ट्रेस 36 साल की हो गई हैं लेकिन उनकी अभी तक शादी नहीं हुई है और ना ही उन्होंने इस बारे में सोचा है।

आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे को भोजपुरी इंडस्ट्री में कौन नहीं जानता। उनका जलवा बराबर कायम रहता है। एक्ट्रेस की उम्र 35 की हो गई है लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।
रानी चटर्जी
रानी चटर्जी को हम काफी समय से भोजपुरी सिनेमा में देख रहे हैं। एक्ट्रेस की उम्र 32 के पार बताई जाती है लेकिन उन्होंने शादी की प्लानिंग नहीं की है। लेकिन हां उनका नाम मनदीप बामरा के साथ जरूर जोड़ा गया था।

काजल राघवानी
काजल राघवानी ने भी भोजपुरी में अपना अलग नाम कायम किया है। एक्ट्रेस 32 साल की हो गई हैं लेकिन एक्ट्रेस को अभी तक अपना जीवनसाथी नहीं मिला है।

अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने बिग बॉस में भी कदम रखा था। लेकिन इतना फेम कमाने के बाद भी उनकी शादी की कोई प्लानिंग नहीं की है। हालांकि उनकी उम्र अभी 29 साल ही है।

अनारा गुप्ता
भोजपुरी स्टार अनारा गुप्ता 31 साल की हैं। एक्ट्रेस प्रिंस सिंह के साथ रिलेशनशिप में भी हैं लेकिन उन्होंने शादी की प्लानिंग नहीं की है।
