67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

बिपाशा बासु की माँ ने की गोद भरे की रसम , सोने के कीमती ज़ेवर में दिखी बंगाली ब्यूटी…

बॉलीवुड फिल्म स्टार बिपाशा बसु ने बंगाली रीति-रिवाज से बेबी शॉवर पूजा आज संपन्न की। जिसे उनकी मां ने पारंपरिक तरीके से मनाया। बिपाशा बसु की बेबी शॉवर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं। जो इस वक्त तेजी से वायरल होने लगी हैं।बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस बिपाशा बसु जल्दी ही मां बनने वाली हैं। अदाकारा ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक बेहद इंटीमेट फोटोशूट करवाकर इस गुडन्यूज का ऐलान किया था। इसके बाद से ही लगातार एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी जानकारियां फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। अदाकारा बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमिस्टर में हैं। जिसके बाद उनकी मां ने अपनी बेटी के लिए गोद भराई की रस्म रखी। बंगाली रीति रिवाज में इस रस्म को शाध की रस्म कहा जाता है। जिसे गर्भवती महिला के परिजन अपनी बेटी के लिए रखते हैं। यहां देखें अदाकारा की बेबी शॉवर की रस्म की फोटोज।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अदाकारा बिपाशा बसु ने अपनी शाध की रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें अदाकारा गुलाबी रंग की साड़ी के साथ हैवी जूलरी पहने हुए दिख रही हैं। अदाकारा बिपाशा बसु ने अपनी मां के साथ इस पूजा की रस्म की एक झलक वीडियो के जरिए दिखाई हैं। जिसमें उनकी मां ममता बसु अपनी बेटी को दुआएं देती दिख रही हैं।अदाकारा बिपाशा बसु की मां ने अपनी बेटी के लिए इस दौरान ढेर सारा लजीज खाना बनाया था। जिसकी झलक अदाकारा ने इस क्यूट फोटो के साथ दिखाई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अदाकारा बिपाशा बसु इस दौरान अपनी मां के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर क्लिक करवाती दिखाई दी। साड़ी में मां-बेटी की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही थी।फिल्म स्टार बिपाशा बसु को इस दौरान बधाई देने कई रिश्तेदार भी पहुंचे थे। जिसकी झलक आप यहां देख सकते हैं। बिपाशा बसु ने अपनी गोद भराई की रस्म घर पर ही रखी थी। जहां उनके कई दोस्त और रिश्तेदार उन्हें बधाई देने पहुंचे।

 

 

 

 

 

 

 

 इस दौरान बीच में से वक्त निकालकर अदाकारा बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ प्यारा सा फोटोशूट भी करवाया था।करण सिंह ग्रोवर और उनकी पत्नी बिपाशा बसु इस दौरान एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे थे। दोनों की तस्वीरें उनकी ये खुशी बयां कर रही हैं।बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इस साल के अंत तक पैरेंट्स बनने वाले हैं। ये तस्वीरें पोस्ट करते हुए अदाकारा ने अपने होने वाले बेबी को ‘मिष्टी बेबी’ का टैग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x