67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

फिल्मो में कामयाबी मिलते ही अपने प्यार को छोड़ कर भाग निकले ये कलाकार , एक ने तो तोड़ दी थी सगाई…

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्‍ट्री है, जहां ग्‍लैमर और स्‍टारडम ही दिखता है। फिल्‍मी दुनिया के सितारों की रियल लाइफ भी फिल्‍मों जैसी ही नजर आती है। यहां कब किसका रिश्‍ता टूट जाए या कब किसका रिश्‍ता जुड़ जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। इंडस्‍ट्री में अफेयर, शादी और तलाक की खबरें आती रहती हैं। बी-टाउन में ऐसी कई हीरोइनें हैं, जिन्‍होंने डेटिंग किसी और से की और जीवनसाथी किसी और को चुना।

दीपिका पादुकोण-निहार पांड्या

मॉडलिंग के दिनों में दीपिका पादुकोण उभरते सितारे निहार पांड्या के साथ रिलेशनशिप में थीं। अपने शुरुआती दिनों में मुंबई में वो निहार के घर पर ही रहती थीं। निहार से दीपिका का ब्रेकअप रणवीर सिंह के साथ इन्वाल्व होने के बाद ही हुआ था।

करीना कपूर-शाहिद कपूर

समय था जब शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी इंडस्‍ट्री के हॉट कपल में गिनी जाती थी। शाहिद को डेट करने के बाद करीना ने सैफ अली खान के साथ शादी की। करीना से पहले सैफ अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। 2004 में दोनों अलग हो गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शिल्पा शेट्टी-अक्षय कुमार

शिल्‍पा ने 2 साल डेट करने के बाद राज कुंद्रा से शादी कर ली। शिल्पा से शादी करने के लिए राज ने अपनी पहली पत्नी कविता को तलाक दिया था। वहीं, राज से पहले शिल्‍पा का नाम अक्षय कुमार के साथ जुड़ा था।

रानी मुखर्जी- अभिषेक बच्चन

कभी अभिषेक बच्‍चन और रानी के अफेयर की चर्चाएं सुर्खियों में रहती थीं। दोनों की बात शादी तक भी पहुंची, लेकिन हो नहीं सकी। इसके बाद रानी ने बहुत अरसे तक आदित्‍य चोपड़ा को डेट किया और 2014 में उनसे शादी कर ली। आदित्य चोपड़ा तलाकशुदा हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम पायल खन्ना है।

 

 

 

 

 

 

 

भिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर

अभिषेक बच्चन अपनी पहली फिल्म रिफ्यूजी के समय करिश्मा कपूर को डेट कर रहे थे। इन दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन अचानक दोनों परिवारों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि अभिषेक और करिश्मा हमेशा के लिए अलग हो गए। अभिषेक ने एश्वर्या से सगाई के बाद शादी कर ली।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड में आने से पहले अपने बचपन के दोस्त अली दादरकर को डेट करती थीं। लेकिन फिल्मों में अपना नाम बनाने के बाद आलिया ने अली से ब्रेकअप कर लिया और अब रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x