अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। दोनों कोई मौका नहीं छोड़ते एक दूसरे की केयर करने और प्यार जताने का। हाल ही में अर्जुन और मलाइका हाथों में हाथ डाले, कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की शादी में पहुंचे। इस दौरान मलाइका गोल्डन गाउन में ग्लैमरस लग रही थीं, जबकि अर्जुन कपूर ने इस मौके के लिए ट्रेडिशनल कुर्ता चुना था।
सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर मीडिया के कैमरों और भीड़ से बचाते हुए बहुत सी सावधानी से मलाइका को कार तक पहुंचा रहे हैं। वीडियो के कैप्शन ने सबका ध्यान खींच जिसमें विरल भयानी ने लिखा- मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ शादी में शामिल हुए। अब सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। कोई पूछ रहा है कि इनकी शादी कब हो गई, तो किसी ने कहा- पता नहीं यह शादी कब करेंगे.
बता दें कि इससे पहले भी कुणाल रावल के वेडिंग बैश में यह लव वर्ड्स झूम कर नाचे थे। व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आईं मलाइका ने अपने हॉट मूव्स से सबको मदहोश कर दिया था तो वहीं अर्जुन ने भी छैंया छैंया डांस में मलाइका का साथ देकर शाह रुख खान की कमी खलने नहीं दी। दोनों ने मिलकर ऐसा डांस किया कि महफिल ही लूट ली। सोशल मीडिया पर लोगों ने मलाइका की अदाएं देखकर उनकी तुलना नोरा फतेही से कर दी।