67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

28 जनवरी को राखी सावंत की मां की हुई आंखें बंद, मुंबई के अस्पताल में भर्ती थी…

28 जनवरी को राखी सावंत की मां की हुई आंखें बंद- अभिनेत्री राखी सावंत की मां जया सावंत का शनिवार को निधन हो गया। अभिनेत्री की मां कैंसर और ब्रेन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारियों से जूझ रही थी।

अक्सर देखा गया था कि राखी सावंत अस्पताल में अपनी मां से मिलने आती जाती रहती थी। कई बार राखी सावंत अपने चाहने वालों से अपनी मां के ठीक होने की दुआएं मांगती रहती थी।

आज राखी सावंत को हर कोई शांत कराने में लगा हुआ है। इससे पहले राखी सावंत को  बिग बॉस मराठी में देखा गया था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक राखी सावंत  बहुत ज्यादा दुखी है और उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

हाल ही में मुकेश अंबानी ने राखी सावंत की मां के  इलाज के लिए पैसों की मदद की थी। लेकिन लगातार बीमारी से जूझते हुए शनिवार को राखी सावंत की मां का  निधन हो गया।

ऐसा बताया जा रहा है कि  राखी सावंत की मां मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती थी। अक्सर राखी सावंत हर किसी को  हसाती रहती है लेकिन आज उनके लिए काफी ज्यादा दुख वाला दिन है।

बताया जा रहा है कि राखी सावंत की मां काफी दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थी। लेकिन 28 जनवरी को  उन्होंने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x