67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

अंदर से ऐसा दिखता है 200 करोड़ का शाहरुख खान का घर। देखिए मन्नत की तस्वीरें।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जिन्हें किंग खान के रूप में जाना जाता है आज दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं। उनकी संपत्ति 6000 करोड़ से भी अधिक है। इसमें सबसे खास उनका घर है जिसके खूब चर्चे होते हैं।

मुंबई के बांद्रा में स्थित शाहरुख खान के घर मन्नत की बाजार कीमत 200 करोड़ रुपए के लगभग है। यह शाहरुख खान का ड्रीम होम है जिसे उन्होंने खरीदा था।

वो मुंबई की खास लोकेशन पर घर बनाना चाहते थे। इसलिए उन्‍होंने मन्‍नत को खरीदा। कई इंटरव्‍यू में शाहरुख खान कह चुके हैं कि मैं कितना भी टूट जाऊं, मैं सब कुछ बेच दूंगा, लेकि‍न मन्‍नत को नहीं बेचूंगा।

शाहरुख खान ने मन्‍नत का निर्माण नहीं किया, बल्‍क‍ि इसे एक गुजराती शख्‍स नरीमन दुबाश से खरीदा था। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में जहां पर मन्‍नत है कभी उसके पड़ोस में किंग खान रहा करते थे।

तब मन्‍नत का नाम विला विएना हुआ करता था। मन्‍नत को देखने के बाद ही शाहरुख इसे खरीदने की पूरी योजना बना चुके थे। काफी सोचने के बाद शाहरुख नरीमन से मिले और मन्‍नत को खरीदने की डील की।

यह सारी जानकारीं इंटरनेट से ली गई है giddo news खुद से इसकी पुष्टि नहीं करता है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x