भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा को कौन नहीं जानता। उन्होंने भोजपुरी के अलावा हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। एक्ट्रेस सिर्फ फिल्मों में ही एंटरटेन नहीं करतीं बल्कि उनकी सोशल मीडिया पर अलग ही फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस अकसर अपने फैंस को अपनी फोटोज, वीडियो और रील्स के जरिए एंटरटेन करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक रील शेयर की है जो उनके फैंस के बीच काफी वायरल हो गई है। मोनालिसा ने कभी खुशी कभी गम फिल्म के एक सीन पर एक्ट किया है। इसमें वो काजोल बनती हैं और शाहरुख की आवाज यहां आप सुन सकते हैं।
काजोल का मिजाज पकड़ते हुए मोनालिसा ने उन्हें काफी अच्छे से कॉपी किया है। एक्ट्रेस ने एक दम गर्दा ही उड़ा दिया। इस एक्ट के लिए एक्ट्रेस ने हरे रंग की सलवार कमीज पहनी थी। उनका घर बिल्कुल सजा हुआ है और ऐसा लग रहा है जैसे दिवाली की सजावट नहीं उतरी है और एक्ट्रेस भी फेस्टिवल के मस्ती वाले मूड मे हैं।
मोनालिसा वैसे इंस्टाग्राम पर अपने डांस के वीडियो और अपनी दिलकश अदाएं दिखाते हुए फोटोज शेयर करती हैं, जिन्हें उनके फैंस खासा पसंद करते हैं। एक्ट्रेस कभी एथनिक लुक में नजर आती हैं तो कभी एकदम फैशनेबल हो जाती हैं। कई बार उन्हें पूल के बगल में बिकिनी अवतार में भी देखा गया है। मोनालिसा काफी क्रिएटिव हैं। वो अपनी रील्स बनाने के लिए बहुत ज्यादा तामझाम नहीं करती हैं। कई बार तो उन्हें देखा गया है कि वो अपनी बालकनी पर ही अपनी वीडियो शूट कर लेती हैं और वहीं पर मॉडलिंग भी कर लेती हैं। लोग उनके कंटेंट को पसंद करते हैं। फिलहाल मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 5.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

