67c9d378fed1ba6e0802887a9fdb496f

भारती सिंह ने दिखाया बेटे लक्ष का ऐसा रूप कि भड़क गए लोग, बोले- बचपन से ही इसे गंजेड़ी बनाओगी क्या?

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बचिया ने यूट्यूब पर एक स्पेशल वीडियो शेयर कर बेटे लक्ष का चेहरा पह्लीई बार अपने फैन्स को दिखाया था। उस वक्त लोगों ने लक्क्ष की क्यूटनेस की खूब तारीफ़ की थी

कॉमेडी के मामले में भारती सिंह का कोई तोड़ नहीं हैं। लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। लेकिन कभी-कभी वे मजाक-मजाक में ऐसी हरकत कर जाती हैं कि लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। ताज़ा मामला उनके बेटे लक्ष की उस तस्वीर का है, जिसमें उन्होंने उन्हें अरब के शेख की तरह ड्रेस पहनाई है और उनके पास हुक्का रखा हुआ है। कई सोशल मीडिया यूजर्स लक्ष के इस अवतार को क्यूट बता रहे हैं तो कई भारती सिंह को हुक्का की वजह से ट्रोल कर रहे हैं।

भारती ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

भारती ने अपने गोले यानी लक्ष की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, “‘हैप्पी सन्डे लक्ष लिम्बचिया।” इसके साथ उन्होंने हार्ट की इमोजी शेयर की हैं और साथ में गणपति बप्पा मोरया, गोला, भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को हैशटैग किया है। भारती ने तस्वीर के साथ लक्ष के स्टाइल के लिए सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट दिनकी निर्थ, उन्हें असिस्ट करने के लिए लताशा मलवानी और शॉट के लिए बेबी फोटोशूट में माहिर फोटोग्राफर तरवीन को क्रेडिट दिया है।

सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

भारती की तस्वीर शेयर करते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा है, “बाकी सब तो ठीक है, ये हुक्का किस ख़ुशी में रखा है भाई?” एक यूजर ने कमेंट किया, “बेबी बहुत क्यूट लग रहा है। लेकिन थीम हेल्थ के लिए बहुत ही खतरनाक है। माफ़ कीजिए यह अच्छी बात नहीं है।”

अप्रैल में हुआ भारती के बेटे लक्ष का जन्म

भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को कॉमेडी सीरियल्स के स्क्रिप्ट राइटर हर्ष लिम्बचिया से शादी की थी। उनके बच्चे का जन्म 3 अप्रैल 2022 को हुआ। भारती और हर्ष बच्चे को प्यार से गोला बुलाते हैं। इसी महीने के दूसरे सप्ताह में भारती और हर्ष ने गोला का चेहरा पहली बार फैन्स को दिखाया था। साथ ही बताया था कि उनके बेटे का नाम लक्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x